देश के रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट और आधुनिक बनाने की दिशा में भारत नया इतिहास लिखने जा रहा है। पीएम मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों की किस्मत बदल दी है।
रेलवे के लिए पीएम की योजना
दरअसल आज पीएम मोदी इस योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों का पुनर्विकास कर विश्वस्तरीय बनाया जायेगा। बताय़ा जा रहा है कि इस योजना पर भारत सरकार करीब 25 हजार करोड़ रुपये खर्च करने वाली है।
स्टेशनों के विकास के लिए लाई गई योजना
कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर इस योजना को क्यों लाया गया । दरअसल मोदी सरकार लंबे समय से रेलवे के विकास को लेकर विचार कर रही थी । इसी बीच रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव योजना लेकर आए इस योजना को लेकर रेलवे मंत्री ने लोकसभा में बताया था कि अमृत भारत स्टेशन योजना शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 1309 स्टेशनों को चिह्नित किया गया है।
मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
इस योजना में प्रमुख शहरों और नगरों में स्थित स्टेशनों में से क्षेत्रीय रेलवे से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर स्टेशनों का चयन किया गया है। इन स्टेशनों का डिजाइन विदेशों में मौजूद रेलवे स्टेशनों की तरह होगा। यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का आनंद मिलेगा और डिजाइन में स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
विश्व स्तरीय सुविधाएं देने को प्राथमिकता
इन बातों से साफ है भारत सरकार यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देना चाहती है। केंद्र सरकार की कोशिश है कि स्टेशनों को सिटी सेंटरों के रूप में विकसित किया जाए। बेहतर यातायात व्यवस्था और इंटरमोडल इंटीग्रेशन, मार्गदर्शन के लिए एक-समान और सहायक सूचक चिन्ह स्टेशनों पर होंगे। रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं देने को प्राथमिकता दी जा रही है।
पहले फेज में 508 रेलवे स्टेशनों पर होगा काम
अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे के इतिहास के लिए एक अहम अध्याय साबित हो सकती है।ये कोई छोटी योजना नहीं है इस योजना के तहत 1309 स्टेशनों को पुनर्विकास किया जाएगा। रेलवे इस योजना के अंतर्गत छोटे और जरूरी स्टेशनों को आधुनिक बना रहा है। इससे रेलवे स्टेशंस ही नहीं, बल्कि पूरे शहर को विकास की एक नई दिशा मिलेगी। इसके पहले फेज में 508 रेलवे स्टेशनों पर काम शुरु किया जाएगा।
इन स्टेशनों का होगा नवीनीकरण
जिन 1309 स्टेशनें को बदलने की बात की जा रही है उनमे उत्तर प्रदेश- के 5 5 राजस्थान के 55 बिहार- में 49 महाराष्ट्र- में 44 पश्चिम बंगाल- 37 मध्य प्रदेश- 34 असम- 32 ओडिशा- 25 पंजाब- 22 गुजरात- 2 तेलंगाना- 21 झारखंड- 20 आंध्र प्रदेश- 18 तमिलनाडु- 18 हरियाणा- 15 कर्नाटक- 13 स्टेशन शामिल हैं। जिनका विकास केंद्र सरकार की इस योजना के तहत किया जाना है।

Download Android App
Download iOS App