नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित घोटाले में देश छोड़कर गए व्यापारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर निशाना साधा है। इस मामले में मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार बताए कि वह कबतक विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत ला पाएंगे। इसकी समय सीमा सरकार को बतानी चाहिए। साथ ही कब तक इनसे पैसे वसूल किए जा सकते हैं। वहीं इस मामले में आप सांसद एनडी गुप्ता ने श्वेत पत्र लाने की मांग रखी है। आप प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा कि यह बहुत सामान्य सी बात है कि अगर आपको 11330 रुपए का भी लोन लेना हो तो आपको कई कागज़ात बैंक को देने होंगे।
तब भी आपको बैंक लोन दे देता इसकी कोई गारंटी नहीं है। लेकिन अगर आप बड़े उद्योगपति हैं और सरकार में बैठे लोग आपके दोस्त हैं तो आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। वहीं आप के राज्यसभा सांसद एन डी गुप्ता ने कहा कि 2014 के चुनाव में केंद्र सरकार ने वादा किया था कि ब्लैक मनी की लिस्ट है जिनका पैसा विदेशों में जमा है, लेकिन अब वो लिस्ट गायब हो गई है। 17 हज़ार करोड़पति इस देश को छोड़कर चले गए हैं। ये लोग कौन थे और ये देश का कितना पैसा लेकर देश से बाहर गए हैं वो साफ होना चाहिए। एक श्वेत पत्र लाना चाहिए।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



