नई दिल्ली : ‘ मैंने तो सिर्फ इतना ही पूछा कि 500 रुपए का टिकट लेकर कौन-कौन आया है जिसे अरविंद केजरीवाल जी बोझ समझते हैं… इस पर लोगों ने हाथ उठाते शोर मचाते हुए कहा कि चिंता मत करो मनोज भैया सही समय पे बता देंगे…।’ शुक्रवार की शाम करीब छह बजे मनोज तिवारी द्वारा यह ट्वीट किए जाने पर जनता की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
इस ट्वीट को खबर लिखे जाने 527 लोगों ने रिट्वीट कर दिया था और तीन हजार लोग लाइक कर चुके थे। दरअसल हाल ही में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी महिपालपुर में दिल्ली संवाद के लिए एक पूजा कार्यक्रम में पहुंचे तो हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान का जिक्र छेड़ दिया कि, ‘आज 500 रुपए की टिकट कटाकर कोई आदमी बिहार से दिल्ली आता है और अपना लाखों का फ्री में इलाज करवा चला जाता है।’
मनोज तिवारी आयोजन स्थल पर मंच से बोले कि, ‘मैंने तो सिर्फ इतना ही पूछा कि 500 रुपए का टिकट लेकर कौन-कौन आया है जिसे अरविंद केजरीवाल जी बोझ समझते हैं… इस पर लोगों ने हाथ उठाते शोर मचाते हुए कहा कि चिंता मत करो मनोज भैया सही समय पे बता देंगे…।’


Download Android App
Download iOS App



