नई दिल्ली : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद के 13वें सम्मेलन दूसरे दिन केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने करीब 15 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ लुटियंस जोन से लोधी गार्डन तक साइकिल पर सफर तय किया। इसका उद्देश्य ‘फिट इंडिया ईट राइट’ था।
शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ अपने आवास से लोधी गार्डन के लिए निकले। इस दौरान मार्ग में मिले लोगों को भी उन्होंने फिट इंडिया का संदेश दिया। साइकिल पर स्वयं निकले स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को यह संदेश भी दिया कि साइकिल का इस्तेमाल करने से स्वस्थ रहने के साथ-साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।
लोधी गार्डन में सुबह सैर पर आए अन्य लोगों से भी उन्होंने मिलकर स्वास्थ्य पर विचार विमर्श किया। इसके कुछ समय बाद वे वापस लौट आए।


Download Android App
Download iOS App



