पटना : दिल्ली गुजरात और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार और सबसे बड़ी बात कि केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है। केन्द्र सरकार अगर बिहारियों का पलायन रोकती तो एक मिनट में रूक जाती। मगर भाजपा षड्यंत्र करके गुजरात से बिहारियों को भगाना चाहती है। ये बातें आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं लोकतांत्रिक जनता दल के वरीय नेता उदय नारायण चोधरी अपने कार्यालय में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहारियों के पलायन रोकने के लिए क्या करेगा वह तो मौनी बाबा बन चुका है।
देश में कोई कहीं भी रह सकता है मगर हिन्दी भाषा-भाषियों को इस तरह से भगाना लगाता है कि हमलोग हिन्दुस्तान में नहीं रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूल गये कि हमें हिन्दी भाषियों ने ही बनारस में वोट दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हॅू कि अल्पेश ठाकुर पर क्यों नहीं कार्रवाई की गयी उसे जेल क्यों नहीं भेजा गया इसका मुख्य वजह क्या है?
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का पलायन होता रहा तो एक दि न राज्य में विकराल रूप ले लेगा। अभी तक लगभग लाखों बिहाारी आ चुके हैं। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा, रितेश रंजन, मनीष कुमार, प्रवीण आनंद, विनोद पटेल, राम कमल पटेल, राजेश पटेल, कौशल कुमार इत्यादि शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



