नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने रविदास मंदिर को तोड़कर करोड़ों दलितों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दलितों की इसी आस्था का ध्यान रखते हुए, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को रविदास मंदिर के संबंध में एक पत्र भी लिखा है।
अगर भाजपा सरकार इस प्रस्ताव को स्वीकार करती है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हालांकि सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार की ओर से किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मात्र एक प्रस्ताव पारित करना है कि वन विभाग की उस जमीन को डी-नोटिफाई कर दिया जाए।
इससे सारी समस्या का समाधान हो जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से इस जमीन पर मंदिर निर्माण की अनुमति मिल गई तो दिल्ली सरकार जनता के सहयोग से उस जगह पर संत रविदास के भव्य मंदिर निर्माण करेगी।


Download Android App
Download iOS App



