विपक्ष ने गठबंधन का नाम ‘I-N-D-I-A’ क्यों रखा ? जानें वजह

Summary :

बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को लेकर बात बन गई। सभी दलो ने पीएम मोदी को हराने का फैसला कर लिया है। बैंगलुरु मे हुई बैठक के बाद विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम भी चुन लिया है। सभी पार्टियों ने मिलकर विपक्षी गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस यानी ‘INDIA’ रखने का फैसला किया है।

बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को लेकर बात बन गई। सभी दलो ने पीएम मोदी को हराने का फैसला कर लिया है। बैंगलुरु मे हुई बैठक के बाद विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम भी चुन लिया है।  सभी पार्टियों ने मिलकर विपक्षी गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस यानी ‘INDIA’ रखने का फैसला किया है।
गठबंधन का नाम’INDIA’ क्यों रखा गया  
 अब कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे होंगे की  आखिर  ‘INDIA’ नाम क्यों चुना गया तो इसको लेकर जानकारी मिल रही है कि महाबैठक के दौरान राहुल गांधी ने ‘INDIA’ नाम का सुझाव दिया था। इसके बाद इस नाम को लेकर चर्चा हुई और बैठक में मौजूद सभी दलों ने इस नाम पर अपनी सहमति भी दे दी। जानकारों का मानना है कि बीजेपी के राष्ट्रवाद के मंत्र के खिलाफ विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखा है। ताकि लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में ‘INDIA-INDIA’ सुनाई दे।
‘INDIA नाम इसलिए  रखा गया ताकि राजनीति न हो
 इस नाम के पीछे की एक अन्य वजह भी बताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि विपक्ष ने यह नाम इसलिए रखा है ताकि बीजेपी इस नाम पर कोई सियासत नहीं कर सके। अगर विपक्ष ने कोई और नाम चुना होता, तो उस नाम पर बीजेपी की ओर से राजनीति होती, लेकिन विपक्ष का मानना है कि उनके चुने इस नाम पर कोई ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक को लेकर कही बड़ी बात
आपने इस बैठक में देखा होगा की मल्लिकार्जुन खड़गे इस बैठक में अपने सहयोगी दलों को मनाने का प्रयास करते नजर आए। उन्होंने सभी दलों के बीच मतभेदों को लेकर बात की और बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा- ‘हम जानते हैं कि राज्य स्तर पर हममें से कुछ लोगों के बीच मतभेद हैं। ये मतभेद वैचारिक नहीं हैं। ये मतभेद इतने बड़े नहीं हैं कि हम आम आदमी और मध्यम वर्ग, युवाओं, गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के लिए इन्हें अपने पीछे नहीं रख सकते, जिनके अधिकारों को पर्दे के पीछे चुपचाप कुचला जा रहा है।
 प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है – खरगे
खरगे ने आगे कहा कि कांग्रेस की सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है  हमारा इरादा हमारे संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरेपक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच राज्य स्तर पर मतभेद हैं, लेकिन ये मतभेद विचारधारा से संबंधित नहीं हैं।
 लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पक कसा तंज
वहीं बैठक के बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा देश और लोकतंत्र को बचाना होगा, गरीबों, युवाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी होगी। मोदी सरकार में सभी को कुचला जा रहा है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में लगभग हर क्षेत्र को पूरी तरह से चौपट कर दिया, उनसे छुटकारा पाने का समय आ गया है।  गठबंधन के नाम से साफ है कि विपक्ष बीजेपी के तंंज से बचना चाहता है। इसलिए सभी ने मिकर इंडिया नाम पर मुहर लगाई है।

 

Desk Team