दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर मंतर पर पहुंची थी इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से ही पहलवानों के समर्थन में उतरी मालिवाल दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कह रही है कि आखिर क्यों दिल्ली पुलिस बृजभूषण सिंह को बचा रही है।
11 दिनों से पहलवानों का धरना
आपको बता दें 11 दिनों से पहलवान बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे है। इस बीच तीन मई को खिलाड़ियों के धक्का मुक्की की गई। इसी दैरान मालिवाल उनके समर्थन में उतरी तो पुलिस ने उन्हें घसीटते हुए डिटेन कर दिया। इसके बाद से ही वो बार बार कह रही है कि पुलिस बृजभूषण सिंह को बचा रही है।
जंतर मंतर पर फोल्डिंग रखने के लिए हुआ था बवाल
बताया जा रहा है कि बीती रात को पहलवान जंतर मंतर पर फोल्डिंग रख रहे थे इसी दौरान पुलिस ने पहलवानों को फोल्डिंग ले जाने से मना कर दिया इसी दौरान पुलिस औऱ खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हो गई। इसी के बाद से पहलवानों का बवाल शुरु हो चुका है। लगातार भारी भीड़ जंतर मंतर पहुंच रही है।
पहलवानों से मिलने पहुंची थी मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने डिटेन करने को लेकर कहा कि मैं महिला पहलवानों से मिलने के लिए आई थी। यह मेरी ड्यूटी है। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक ने मुझे बताया कि उन्हें टॉर्चर किया गया वहां मौके पर पुलिस अधिकारी थे। जो नशे में थे और गलत बर्ताव कर रहे थे। मैं उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं।आखिर क्यों दिल्ली पुलिस बृजभूषण सिंह को बचा रही है आखिर क्यों उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
मालीवाल ने गिरफ्तारी की बात कही
इससे पहले स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करके कहा था कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल स्वाति मालीवाल जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलने के लिए स्वाति मालीवाल पहुंची थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। तो इस तरह से पहलवानों का धरने को लेकर बवाल लगातार शुरु हो रहा है।
Wrestlers Protest: डिटने होने के बाद बोली मालिवाल, बृजभूषण सिंह को दिल्ली पुलिस क्यों बचा रही है
Summary :
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर मंतर पर पहुंची थी इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से ही पहलवानों के समर्थन में उतरी मालिवाल दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कह रही है कि आखिर क्यों दिल्ली पुलिस बृजभूषण सिंह को बचा रही है।


Download Android App
Download iOS App





