उत्तराखंड में एक बार फिर गुरुवार को भूकंप से धकती डोली। चमोली और रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह करीब दस बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। तो वहीं रुद्रप्रयाग में भूकंप 9 बजकर 54 मिनट पर आया। बाजारों में दुकानदार भी दुकानों से बाहर आ गए। किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



