दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि आप सरकार अगले पांच साल में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली में साफ पेयजल की कमी के मुद्दे को इस सप्ताह दो बार रेखांकित कर चुके हैं।
केजरीवाल ने कहा कि यह साफ पानी होगा और लोग सीधे नल से पानी पी सकेंगे। वह किशनगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 18 लाख लीटर की क्षमता वाले भूमिगत जलाशय का उद्घाटन किया ।
उन्होंने कहा , ‘‘मैंने पाइपलाइन बिछाकर पिछले पांच साल में दिल्ली में हर घर को पानी मुहैया कराया । हमारे पास अगले पांच साल की योजना है । ’’
आप सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में ‘गंदे’ पेयजल के मुद्दे पर लोगों में असंतोष है और यह चिंता का विषय बना हुआ है ।
इससे पहले, मोदी ने रविवार को रैली में कहा था कि दिल्ली सरकार शहर की सबसे बड़ी समस्या को लेकर आंखें मूंदे हुए है। यह है पेयजल की समस्या।
अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है । यहां आप, भाजपा और कांग्रेस का त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।
बयान के मुताबिक केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हम अगले पांच साल में समूची दिल्ली में 24 घंटे पानी की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



