Delhi के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को 15 दिन से घटाकर छह कर दिया गया है। शीतकालीन अवकाश की शुरुआत एक जनवरी 2024 से होगी। शिक्षा निदेशालय ने एक परिपत्र में बुधवार को यह जानकारी दी।
आदेश से पहले शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए शीतकालीन अवकाश एक जनवरी से 15 जनवरी तक निर्धारित किया गया था। परिपत्र के अनुसार यह सुनिश्चित करने के लिए कि दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता के कारण छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसलिए शीतकालीन अवकाश के एक भाग के तौर पर स्कूलों में 9 नवंबर से 18 नवंबर तक छुट्टी की गई थी।
शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए शीतकालीन अवकाश का शेष भाग 1 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक निर्धारित किया गया है।
शिक्षा निदेशालय ने कहा,”दिल्ली के सभी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे इस जानकारी को शिक्षण तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्रों एवं अभिभावकों सहित सभी हितधारकों को प्रदान करें।”
महामानव थे बाबा साहब, उनके आदर्शों से लें प्रेरणा : CM Yogi Adityanath
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



