महिला आयोग ने पायल तड़वी मामले में रिपोर्ट मांगी

Summary :

वरिष्ठ डाक्टर जातिगत ताना देती थी। इससे तंग आकर डा। तड़वी ने पिछले बुधवार को छात्रावास के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुंबई में एक अस्पताल में आत्महत्या करने वाली महिला डाक्टर पायल तड़वी के मामले में अस्पताल प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है। महिला आयोग ने मंगलवार को यहां बताया कि मुंबई के बीवाईएल नायर अस्पताल के निदेशक से पूरे मामले की जांच करने और इसकी कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
 खबरों के अनुसार आदिवासी समुदाय से संबंधित डॉ तड़वी ने जातिगत प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की है। डा. तड़वी के परिवार ने भी आरोप लगाया है कि उनकी कुछ वरिष्ठ डाक्टर जातिगत ताना देती थी। इससे तंग आकर डा। तड़वी ने पिछले बुधवार को छात्रावास के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Desk Team