नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की सात संसदीय सीटों में से एक वीवीआईपी नई दिल्ली लोकसभा सीट पर एक बार फिर मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस नेता अजय माकन को मात देकर जीत का परचम लहराया है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थकों ने लेखी का जहां जोरदार स्वागत किया तो वहीं मीनाक्षी लेखी ने जीत के लिए उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए लेखी ने कहा कि विगत पांच वर्षों में मोदी सरकार ने देश के हर तबके के लोगों के लिए काम किया है और उसी का परिणाम अब आया है।
महिलाओं की सुरक्षा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि न सिर्फ उनकी बल्कि मोदी सरकार की भी पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा है। महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक होना पड़ेगा।
कड़ी धूप में खड़े होकर किया स्वागत
मीनाक्षी लेखी को जीत की बधाई देने उनके आवास पर आए कई कार्यकर्ता और समर्थक व्यवस्था से नाखुश नजर आए। कड़ी धूप में स्वागत के लिए खड़ी एक महिला ने अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां पर भी व्यक्ति विशेष के तहत कुर्सी और स्वागत करने का मौका दिया जा रहा है।
दरअसल, मीनाक्षी लेखी मकान अंदर बैठी थी और कुछ लोग अंदर जाकर बधाई देकर चले आ रहे थे। जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर धूप में खड़े थे। ऐसे में कई कार्यकर्ता और समर्थक लेखी को बिना बधाई दिए ही वापस लौट गए।


Download Android App
Download iOS App



