यमुना बाजार और घाटों की बदलेगी सूरत; LG ने कायाकल्प के लिए DDA अधिकारियों को दिए निर्देश

Summary :

Yamuna Bazaar Rejuvenation Plan: दिल्ली विकास प्रा‌धिकरण (डीडीए) के अधिकारियों ने ऐतिहासिक यमुना बाजार और उसके घाटों के पुनरुद्धार और जीर्णोद्धार को लेकर एलजी व डीडीए के अध्यक्ष तरनजीत सिंह संधू के साथ बैठक की। इस दौरान डीडीए वीसी एन सरवण कुमार के साथ अन्य वरिष्ठ अ‌धिकारी भी मौजूद रहे। एलजी ने कहा कि यह बैठक मुख्यमंत्री गुप्ता रेखा के साथ मेरे हालही में किए गये यमुना घाटों के दौरे के बाद हुई है। आध्यात्मिक पर्यटन और हरियाली पर जोर बैठक के दौरान मैंने डीडीए अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण विरासत क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने…

Yamuna Bazaar Rejuvenation Plan: दिल्ली विकास प्रा‌धिकरण (डीडीए) के अधिकारियों ने ऐतिहासिक यमुना बाजार और उसके घाटों के पुनरुद्धार और जीर्णोद्धार को लेकर एलजी व डीडीए के अध्यक्ष तरनजीत सिंह संधू के साथ बैठक की। इस दौरान डीडीए वीसी एन सरवण कुमार के साथ अन्य वरिष्ठ अ‌धिकारी भी मौजूद रहे। एलजी ने कहा कि यह बैठक मुख्यमंत्री गुप्ता रेखा के साथ मेरे हालही में किए गये यमुना घाटों के दौरे के बाद हुई है।

आध्यात्मिक पर्यटन और हरियाली पर जोर

बैठक के दौरान मैंने डीडीए अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण विरासत क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया।एलजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आध्यात्मिक पर्यटन के तत्वों को शामिल करते हुए हरित क्षेत्रों का विस्तार करें। स्थानीय निवासियों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करके पुनर्स्थापन योजना को और परिष्कृत करें। उन्होंने इस क्षेत्र की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ से बचाव के ठोस उपायों पर भी जोर दिया गया।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।