दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक जीत पर विजयी छात्रों को बधाई देते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने तीन सीटों पर विजय का परचम लहराया है।
यह विजय राष्ट्रवादी विचारधारा की ऐतिहासिक जीत है। देश के टुकड़े-टुकड़े करने की चाह रखने वाले गैंग की एक बार फिर पराजय हुई है। देश के युवाओं ने नकारात्मक ताकतों को अस्वीकार करते हुए सकारात्मकता पर मुहर लगाई है। युवा जोश के साथ छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के के लिए बिना रुके 24 घंटे सातों दिन काम करने की विचाराधारा का समर्थन किया है।
छात्रों ने बिना किसी लोकलुभावन वादों में फंसे देश की एकता व अखण्डता की कामना के साथ जीतने वाले संगठन के साथ जुड़ने के लिए अपना समर्थन दिया है। छात्र संघ चुनावों के परिणाम ने संगठन के प्रति जनता के विश्वास को और अडिग कर दिया है।
युवा शक्ति देश के विचारों का नेतृत्व करती है जिस प्रकार छात्र संघ चुनाव में एवीबीपी ने विजय का परचम लहराया है, ठीक उसी प्रकार दिल्ली विस चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


Download Android App
Download iOS App



