नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में युवाओं को कुछ नहीं मिला सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन बाद में जब युवाओं ने रोजगार मांगा तो उन्हें पकोड़े बेचने की नसीहत दे डाली।
सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कुछ खास किया नहीं, वहीं देश की अर्थव्यवस्था भी बिगाड़ दी। जीएसटी और नोटबंदी के कारण व्यापार ठप हो गया, नए बिजनेस खड़े नहीं हो पा रहे हैं। सरकार के फैसले रोजगार देने की जगह रोजगार छिनने का काम कर रहे हैं।
लिलोठिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से युवाओं और मध्यम वर्ग परिवार के साथ खड़ी रही है। हम युवाओं को रोजगार देने के लिए नौजवानों के साथ है। यदि जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



