मैनचेस्टर : अपने अंतिम एकदिवसीय मैच को लेकर भावुक हुए दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर करियर का अंत जीत के साथ करना चाहते हैं। खिताब की दौड़ से बाहर हो चुका दक्षिण अफ्रीका शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप मुकाबले में अपना आखिरी लीग मैच खेलेगा जो ताहिर के एकदिवसीय करियर का 107वां और अंतिम मैच होगा।

पाकिस्तान में जन्में ताहिर ने अपने 32वें जन्मदिन से एक महीना पहले फरवरी 2011 में दक्षिण अफ्रीका के लिए पदार्पण किया था। चालीस साल के इस खिलाड़ी ने 50 ओवर के प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के लिए 172 विकेट चटकाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



