कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पटना की अदालत में पेश होंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा उनके खिलाफ मानहानि के मामले में वह कोर्ट में पेश होंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने अप्रैल महीने में यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में यह मामला दर्ज कराया था।
सुशील मोदी ने उक्त यह मामला राहुल द्वारा कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में यह टिप्पणी करने पर आपत्ति जताते हुए दायर किया था कि ‘सभी चोरों के उपनाम में मोदी क्यों हैं।उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि मोदी उपनाम वाले लोगों का उपहास उड़ाया गया है। मेरे नाम में भी मोदी उपनाम है। मेरा भी लोगों ने उपहास उड़ाया है। इससे मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।
सुशील मोदी के इस आरोप में पटना के तत्कालीन सीजेएम ने संज्ञान लिया और मामले का ट्रायल करने के लिए इसे एमपी-एमएलए कोर्ट में भेज दिया। वही, आज यानि शनिवार को इस मुकदमे में सुनवाई है। हालांकि राहुल की ओर से इस मुकदमे में अनुपस्थित रहने के लिए एक आवेदन कोर्ट में दाखिल किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



