Youth Killed Over Bihari Identity : दिल्ली में बिहार अस्मिता का मामला एक बार फिर राजनीति में केंद्र में आ गया है. 26 अप्रैल की देर रात दिल्ली के जाफरपुर कलां गांव में बिहार के एक युवक की पुलिस से कथित तौर पर जाति व राज्य पूछ कर गोली मार हर हत्या कर दी.
यह मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है, वहीं तमाम दलों के नेताओं ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
इस मामले में केन्द्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने निंदा करते हुए बिहार राज्य में बिहार प्रवासियों की सुरक्षा के लिए एक नए मंत्रालय की मांग की है. साथ में उन्होंने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की वारदातों को किसी भी हल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
Youth Killed Over Bihari Identity: क्या थी घटना?
मामला 26 अप्रैल की देर रात का है. जानकारी के अनुसार दिल्ली के जाफरपुर कलां गांव में बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला पांडव कुमार और उसका दोस्त कृष्ण एक परिचित के यहां जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे. वे प्रोग्राम अटेंड करने के बाद सड़क पर खड़े होकर आयोजकों से बात कर रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज वहां आ गया.
हेड कांस्टेबल नीरज पर आरोप है कि शराब के नशे में धुत होकर उसने पहले पांडव कुमार से बहस की. बहस में उसने पांडव की जाति व राज्य के बारे में पुछा. जैसे ही नीरज को पता चला वह बिहार से है उसने पांडव को जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं. और तैश में आकर उसने पांडव के सीने में गोली चला दी. गोली पॉइंट ब्लेंक से मारी गई जो पांडव के सीने को पार करते हुए पीछे खड़े कृष्ण के पेट में जा लगी. इस घटना में पांडव की मौत हो गई, जबकि कृष्ण अस्पताल में गंभीर हालत में है. वहीं आरोपी पुलिस फरार चल रहा है.
Murder of Bihari in Delhi: प्रवासी मंत्रालयों के लिए अलग मंत्रालय

इस घटना के बाद बिहार से संबंध रखने वाले प्रवासियों के बीच गहरा असंतोष व्याप्त हो गया है. जिसके बाद नेताओं के बयान भी इस मामले में देखने को मिले. इसी मामले में चिराग पासवान ने मंगलवार को बिहार के लोगों के हितों की सुरक्षा को लेकर एक अलग मंत्रालय की मां की, जो राज्य से बाहर रहने वाले बिहारियों के हितों की देखभाल करे.
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ नीति का एक महत्वपूर्व हिस्सा है, ताकि राज्य सरकार देश और विदेश में रहने और काम करने वाले लोगों का डाटा रख सके. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों और विदेशों में रहने वाले बिहारवासियों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है.
वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दुबारा न हों. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करेगा.
चिराग पासवान ने कहा ‘मेरी लड़ाई विशेष रूप से बिहारी पहचान के लिए है, जब मैं बिहार के बारे में बात करता हूं, तो मैं जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर बिहार और बिहारी होने की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित करना चाहता हूं’.
Jitan Ram Manjhi’s Statement: जीतन राम मांझी का अजीबोगरीब बयान
हालांकि इस मामले में केन्द्रीय मंत्री और हम के संस्थापक जीतन राम मांझी ने दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर बड़ा अजीब सा बयान दिया है. उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है, मार दिया तो मार दिया. कोई ऐसे ही जानबूझ कर कोई किसी को नहीं मर देता है. आपको किसी ने क्यों नहीं मारा. किसी पर कोई शंका होगी, इसकी जांच होगी और अगर निर्दोष को मारा गया है तो मारने वाले को सजा मिलेगी.
यह भी पढ़ें – ‘भारतीयों का DNA महादेव का है…’, RSS के कार्यक्रम में जामिया VC प्रो मजहर आसिफ का बयान, वायरल हुआ Video


Download Android App
Download iOS App




