देश की राजधानी दिल्ली में बनेगा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित स्मारक, उप राज्यपाल सक्सेना ने की घोषणा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

देश की राजधानी दिल्ली में बनेगा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित स्मारक, उप राज्यपाल सक्सेना ने की घोषणा

देश की राजधानी दिल्ली में केन्द्र सरकार जल्द स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित एक स्मारक बनाने जा रही है। जिसके बारे में शायद आप को जानकारी नहीं होगी, लेकिन हम आप को बता दें कि इस स्मारक को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने बड़ी घोषणा की है।

देश की राजधानी दिल्ली में केन्द्र सरकार जल्द स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित एक स्मारक बनाने जा रही है। जिसके बारे में शायद आप को जानकारी नहीं होगी, लेकिन हम आप को बता दें कि इस स्मारक को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने बड़ी घोषणा की है।
लाखों लोग ऐसे थे जो नाम और प्रसिद्धि के लिए नहीं बल्कि भारत की आजादी के लिए लड़ेः सक्सेना
दरअसल, सक्सेना कहा है कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम दिल्ली के हर सामान्य निवासी की भी कहानी थी और आजादी के बाद की पीढ़ी को केवल कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में ही जानकारी है। सक्सेना ने कहा, “लाखों लोग ऐसे थे जो नाम और प्रसिद्धि के लिए नहीं बल्कि भारत की आजादी के लिए लड़े और हमारी स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन अज्ञात नायकों को याद करने का यह सही मौका है।”
दिल्ली इन द एरा ऑफ रेवोलुशनरीज 1857-1947” का किया लोकार्पण
उपराज्यपाल ने कहा, “उनके नामों को सामने लाने और हमारे समकालीन इतिहास में दर्ज करने की जरूरत है ताकि भावी पीढ़ियों को उनके बारे में पता चल सके।” उप राज्यपाल ने यहां राजनिवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में “दिल्ली इन द एरा ऑफ रेवोलुशनरीज 1857-1947” का लोकार्पण किया। उप राज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस पुस्तक में दिल्ली के उन स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख है जिनके बारे में लोगों को कम जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + nineteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।