आश्रम फ्लाईओवर बंद, नोएडा में बढ़ेगी जाम की समस्या - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आश्रम फ्लाईओवर बंद, नोएडा में बढ़ेगी जाम की समस्या

दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर 45 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, फ्लाईओवर बंद होने से नोएडा में जाम की स्थति बहुत ज्यादा बढ़ सकती है।

दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर 45 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, फ्लाईओवर बंद होने से नोएडा में जाम की स्थति बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। बीते 1 जनवरी की शाम को फ्लाईओवर बंद होने से सोमवार को साउथ दिल्ली, नई दिल्ली और नोएडा की सड़को पर गाड़ियों का लम्बा तांता लगा हुआ था। आने वाले वक्त में नोएडा में जाम की दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। अब साउथ दिल्ली और न्यू दिल्ली से नोएडा आने के लिए लोग दिल्ली नोएडा लिंक रोड, कालिंदी कुंज, ओखला बैराज और चिल्ला बॉर्डर का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करेंगे। इसके चलते वाहनों का दबाव इन मार्गो पर ज्यादा बढ़ेगा।
ट्रैफिक कर्मियों को ज्यादा संख्या में तैनात किया जा रहा है  
जाम की स्थिति से बचने के लिए और लोगों को परेशानी न हो, इसलिए नोएडा में ट्रैफिक कर्मियों को ज्यादा संख्या में उन रास्तों पर तैनात किया जा रहा है जिन पर वाहन चालकों की संख्या ज्यादा है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि आश्रम फ्लाईओवर 45 दिनों के लिए बंद हो गया है। जिसके चलते नोएडा से दिल्ली के सभी लिंक रोड पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव रहेगा और जाम की स्थिति रहेगी जिससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को ज्यादा संख्या में उन रास्तों पर लगाया गया है जहां पर वाहनों का ज्यादा दबाव होगा। मंगलवार को नॉएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी डीएनडी फ्लाईओवर से आश्रम तक के मार्ग का जायजा लेंगे और फिर यह भी तय किया जाएगा कि इस पर रोजाना 4 लाख से अधिक वाहन निकलते हैं। उनको कैसे बिना जान के निकाला जाए। डीएनडी लूप के पास अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।
दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली के इलाकों में ज्यादा दिक्कत 
आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कत दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली के इलाकों में रही। लेकर आने वाले दिनों में यह दिक्कते नोएडा के लिंक रोड पर भी दिखाई देंगी। इसीलिए अभी से नोएडा की ट्राफिक पुलिस सतर्क है और कोशिश कर रही है कि नोएडा ले और नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को जाम की परेशानी सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।