दिल्ली के डिप्टी सीएम ने श्रम विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित किया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने श्रम विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित किया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्य में लापरवाही बरतने पर श्रम विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और इसके साथ ही सुपरवाइजरी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्य में लापरवाही बरतने पर श्रम विभाग के चार कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया और इसके साथ ही सुपरवाइजरी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, श्रम विभाग के बारे में प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सिसोदिया बृहस्पतिवार को अशोक विहार स्थित विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सिसोदिया के पास श्रम विभाग का भी कार्यभार है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आधिकारिक दस्तावेजों में कई अनियमितताएं पाई और चार कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। बयान में कहा गया कि एक सुपरवाइजरी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।