Delhi News: Rahul Gandhi की न्याय यात्रा पर Alka Lamba ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

Rahul Gandhi की न्याय यात्रा पर Alka Lamba ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रही है। बता दें यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होने वाली है। इस यात्रा की अगुवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी करेंगे।इसको देखते हुए कांग्रेस की महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष अलका लांबा ने दिल्ली (Delhi) में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

  • कांग्रेस शुरू करने जा रही है भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होने वाली है यात्रा
  • ‘यह आग का दरिया है और हमें पार कर निकलना है’- Alka Lamba

यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी

अलका लांबा ने कहा, ”संदेश साफ है, लड़ाई कठिन है। यह लड़ाई आग का दरिया है और हमें पार कर निकलना है। इस आग की दरिया की शुरुआत राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत दक्षिण से उत्तर तक की यात्रा में की थी। दूसरी यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा है जो कि 14 जनवरी को मणिपुर से मुंबई तक होगी जो कि 6700 किलोमीटर का सफर होगा। य़ह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

4 8

अलका लांबा ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

तो वहीं, अलका लांबा ने बुधवार को महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पीसीसी चीफ अरविंदर सिंह लवली और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एन.डिसूजा भी मौजूद थीं। इस कार्यक्रम के दौरान ही लांबा ने लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया और महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, ”2024 का चुनाव हमारे सामने है। यह चुनाव हमें उन सभी बहनों के लिए जीतना है जो कि पिछले 10 वर्षों से लगातार अन्याय का सामना कर रही हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + thirteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।