Delhi: Swati Maliwal ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ

Delhi: Swati Maliwal ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ

Swati Maliwal

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य बनीं दिल्ली (Delhi)  महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। बता दें शपथ से पहले स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत से पहले ‘आप’ की स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘यह बजट ऐसा होना चाहिए जिससे महिलाओं, किसानों, गरीबों, युवाओं और मध्यम वर्ग को भी फायदा हो।’

  • Swati Maliwal ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ
  • Maliwal ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • आप की संस्थापक सदस्य हैं स्वाति

अन्ना आंदोलन में Swati Maliwal की रही सक्रिय भूमिका

स्वाति मालीवाल आज आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। स्वाति मालीवाल आप की संस्थापक सदस्य हैं। अन्ना आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद स्वाति को वर्ष 2015 में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया। पांच साल का कार्यकाल बीतने के बाद उनको सरकार ने दोबारा जिम्मेदारी दी।अध्यक्ष होने के दौरान देर रात सड़क पर उतरकर उन्होंने महिला सुरक्षा की पड़ताल की और दिल्ली पुलिस को कटघरे में भी कई बार खड़ा किया। बतौर अध्यक्ष उन्होंने एसिड अटैक, यौन उत्पीड़न और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान निकालने के लिए पहल की।

24 5

आज से शुरू हुआ संसद सत्र

दरअसल, संसद का आज से बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से सत्र की शुरुआत हुई। यह सत्र दो लिहाजों से खास है- पहला तो यह कि इस सत्र में देश की वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। वहीं, यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश करेंगी। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, नौ फरवरी तक चलने वाला सत्र हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेर सकती है।

22 7

संसद सत्र की शुरुआत हुई द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगभग 74 मिनट के अपने संबोधन में सरकार के विजन और देश में बीते 10 साल की अवधि में हुए कामकाज का विस्तार से जिक्र किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया। इस पर सदन में मौजूद सदस्यों ने मेज थपथपाकर बयान का स्वागत किया।

21 9

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।