कर्नाटक के दावनगेरे जिले में एक महिला ने बैंक मैनेजर को डंडे से जमकर पीटा। महिला का आरोप था कि वह लोन लेने के लिए बैंक गई थी, लेकिन मैनेजर ने उसे लोन अप्रूव करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी जारी किया है।
इस वीडियो में महिला एक शख्स को बुरी तरह से चप्पल और डंडे से जमकर पीटती हुई नजर आ रही है। आपको बता दे कि लोगों ने बैंक प्रबंधक की इस पिटाई का वीडियो बना लिया। महिला काफी देर तक उसकी पिटाई करती रही। महिला ने पहले मैनेजर को अपने घर बुलाया और उसके बाद उसे बाहर खींचकर उसकी पिटाई की। बाद में महिला ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्म और कुपोषण में मध्य प्रदेश आगे, विकास में पीछे : राहुल
वही ,पुलिस का कहना है कि वह महिला के द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है। दरअसल, महिला का आरोप था कि वह लोन लेने के लिए बैंक गई थी जहां मैनेजर ने उससे लोन पास करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। बता दे कि यह घटना सोमवार (15 अक्टूबर) की है।
वही , डीएचएफएल का कहना है कि कर्नाटक के दावणगेरे में दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रकाश में आई है। हमने तत्काल प्रभाव से कर्मचारी की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। संस्था महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देती है।
#WATCH Woman in Karnataka’s Davanagere thrashes a bank manager for allegedly asking sexual favours to approve her loan (15 October) pic.twitter.com/IiiKbiEgZ9
— ANI (@ANI) October 16, 2018