महिला खिलाड़ियों द्वारा जंतर-मंतर पर दिए जा रहा धरने को लेकर किए जा रहे बर्ताव को शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, देश की बेटियों पर हो रहे जुल्म को रोका जाना चाहिए और उनकी बात सुनी जानी चाहिए।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘बेटी बचाओ’ भारतीय जनता पार्टी सरकार का ढोंग है। खिलाड़ियों के आंसू बहुत पीड़ देते हैं इसलिए उनके साथ अत्याचार बंद कर उन्हें न्याय दिया जाना चाहिए।
देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है।
‘बेटी बचाओ’ बस ढोंग है! असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है। pic.twitter.com/TRgPyM8UbF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 4, 2023
श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा ‘देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ’बस ढोंग है। असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है।’ श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘अपनी कड़ मेहनत और लगन से देश एवं अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के आंसू देखकर बहुत दुख होता है। इनकी सुनवाई हो और उन्हें न्याय दिया जाए।’
भारत सरकार ने देश की बेटियों को धोखा दिया
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी को नसीहत देते हुए कहा ‘प्रधानमंत्री जी, जंतर-मंतर पर इन पहलवानों से मिलने जाने में आपको सिर्फ 15 मिनट ही लगेंगे। थोड़ संवेदनशीलता दिखाएं। कृपया दुनिया को यह न कहने का मौका न दें कि भारत सरकार ने देश की बेटियों को धोखा दिया है।