MCD Election : देश को आफताब की नहीं, भगवान राम और PM मोदी की जरूरत - CM हिमंता सरमा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

MCD Election : देश को आफताब की नहीं, भगवान राम और PM मोदी की जरूरत – CM हिमंता सरमा

दिल्ली में एमसीडी चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रही हैं। भाजपा एक बार फिर से एमसीडी की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

दिल्ली में एमसीडी चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रही हैं। भाजपा एक बार फिर से एमसीडी की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने रविवार को विजय संकल्प रोड शो का आयोजन किया। इसके तहत असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और मनोज तिवारी ने दिल्ली के घौंडा विधानसभा क्षेत्र में पांचवें पुश्ते से भजनपुरा चौक तक रोड शो किया।
असम के मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे देश को आफताब (श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी) की नहीं, बल्कि भगवान राम जैसे व्यक्ति और पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है। हमें लव जिहाद के खिलाफ समान नागरिक संहिता और कानून की आवश्यकता है। हमें ऐसे कानून चाहिए जहां आफताब को फांसी दी जा सके।’
सरमा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अच्छा नाटक करते हैं। वो सोचते हैं कि हिंदू उनके दुश्मन हैं, लेकिन क्या हिंदुओं के बिना भारत हो सकता है? उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों का उत्साह यह बता रहा है कि चुनाव के नतीजे क्या होंगे।
सरमा ने कहा कि सीएए के लागू करते वक्त दिल्ली में जो हिंसा हुई, उसके लिए केजरीवाल को जनता से माफी मांगनी चाहिए। सरमा के साथ मनोज तिवारी भी रोड शो में मौजूद रहे और भाजपा के लिए वोट मांगा।
गौरतलब है कि एमसीडी के सभी 250 वार्डो के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस भी एमसीडी में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।