हम पिछले 22 सालों से प्रसिद्ध भजन सम्राट शंकर साहनी के साथ मिलकर महामृत्युंजय का जाप करते हैं। महामृत्युंजय जाप सिर्फ मंत्र नहीं, बल्कि एक आत्मिक शक्ति है। यह सबके जीवन में शांति, सुरक्षा और सकारात्मकता लाता है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह एक सच्चा सहारा है। सभी सदस्य सारा साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। महामृत्युंजय मंत्र जो भगवान शिव को समर्पित है और हमें धैर्य, विश्वास और सकारात्मकता बनाए रखना सिखाता है। चाहे जीवन में कठिनाई क्यों न आए।
ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
इस मंत्र का अर्थ हमेशा अश्विनी जी स्वयं करते थे कि हे भगवान शिवा जैसे पका हुआ फल अपने आप पेड़ से अलग हो जाता है, वैसे ही हमें दुख, बीमारी और भय से मुक्त कर दीजिए और हमें स्वस्थ व शांत जीवन प्रदान कीजिए। यह सब हम अपने वरिष्ठ नागरिक क्लब के सभी सदस्यों की अच्छी सेहत और विश्व कल्याण के लिए करते हैं। क्योंकि हमारे सभी सदस्य जीवन के उस पड़ाव पर हैं, जहां अनुभव बहुत है लेकिन कभी-कभी मन में चिंता, अकेलापन या स्वास्थ्य की समस्याएं भी आ जाती हैं। ऐसे में महामृत्युंजय जाप हमारे लिए एक बहुत बड़ा सहारा बन जाता है। यह हमारे मन को शांति देता है। हमें अन्दर से मजबूत बनाता है। डर और चिंता को कम करता है और हमें ईश्वर के करीब लाता है। हम अपने उन सदस्यों के लिए भी करते है जो बिस्तर पर पड़े हैं, आ नहीं सकते, उनके लिए सीधा प्रसारण भी करते हैं।
मेरी सभी सदस्यों को प्रार्थना है अपना-अपना नाम अपने ब्रांच हैड को रजिस्टर्ड करवाएं और अगर कोई व्यक्ति जो सदस्य नहीं हैं, परन्तु 60+ है, वो आना चाहता है तो अपना नाम अपने आधार कार्ड और फोन नम्बर के साथ हमारी हैल्पलाइन पर रजिस्टर्ड करवाएं, यह बहुत जरूरी है। सदस्य अपनी मैम्बरशिप का कार्ड पहनकर आएं। अपनी दवाइयां खाकर आएं। आपके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आपकी अपनी है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर आएं। अगर कुछ भी किसी तरह से आपको लगता है आपकी शुगर, बीपी बढ़ रहा हो तो मेराडॉक (डॉक्टर्स) की टीम आपका वहां ध्यान रखेगी। आप तुरन्त उनको बता सकते हो। प्रसिद्ध डॉ. झिंगन, डॉ. भागड़ा और यश भागड़ा भी वहां हर साल की तरह मौजूद रहेंगे। गर्मी बहुत है, पानी भी पीते रहें। आपके फोन साइलेंट मोड पर रहेंगे। मंत्र जाप के समय कोई बात नहीं करेगा। आप मंत्र साथ गाएंगे। अगर मुश्किल लगता है तो इसे ध्यान से सुुनेंगे। सभी अनुशासन में रहेंगे। मेरी नजर और आप सबके ब्रांच हैड की नजर आप पर रहेगी। अगर कोई भी अनुशासन को भंग करता दिखेगा तो उसकी सदस्यता कैंसिल हो सकती है। छोटे बच्चों को लाना मना है। सभी जाते समय लाइन बनाकर प्रसाद लेते हुए जाएंगे। मुझे उम्मीद है इस बार भी हमेशा की तरह सब मंत्र जाप करते हुए स्वर्ग जैैसा अनुभव करेंगे। सबको अलौकिक अनुभव होगा। सब एक-दूसरे के लिए मंगल कामना करेंगे और पंजाब केसरी के संस्थापक अमर शहीद लाला जगत नारायण जी, रोमेश चन्द्र जी और अश्विनी जी को अपने स्नेह और श्रद्धा से श्रद्धांजलि देंगे।
महामृत्युंजय जाप
Summary :
हम पिछले 22 सालों से प्रसिद्ध भजन सम्राट शंकर साहनी के साथ मिलकर महामृत्युंजय का जाप करते हैं। महामृत्युंजय जाप सिर्फ मंत्र नहीं, बल्कि एक आत्मिक शक्ति है। यह सबके जीवन में शांति, सुरक्षा और सकारात्मकता लाता है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह एक सच्चा सहारा है। सभी सदस्य सारा साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। महामृत्युंजय मंत्र जो भगवान शिव को समर्पित है और हमें धैर्य, विश्वास और सकारात्मकता बनाए रखना सिखाता है। चाहे जीवन में कठिनाई क्यों न आए। ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ इस मंत्र का अर्थ हमेशा अश्विनी…


Download Android App
Download iOS App



