वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब सभी बुजुर्गों के सर्वागींण विकास के लिए प्रयत्नशील है पर हमारी संस्कृति व मर्यादाएं आज भी विश्व की मार्गदर्शक हैं। घर के सीनियर नहीं वे अनुभवी लोग हैं। जो समाज के विकास व संस्कारों के निर्माण में सदैव सहायक रहते हैं। ये विचार चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने गे्रटर कैलाश शाखा में सदस्य शादी राम शर्मा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में कहे-
उन्होंने कहा केसरी क्लब खुशियों का खजाना है जहां सभी सदस्य मस्त-व्यस्त और स्वस्थ रहते हैं। सेवा किसी भी रूप में हो सकती है चाहे आर्थिक सहयोग हो या शारीरिक सेवा। उन्होंने समाजसेवियों को जरुरतमंद बुजुर्गों की सहायता में भी आगे आने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी रजनीश गोयनका ने भी शादी राम शर्मा को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
शाखाध्यक्ष अंजू कश्यप की देखरेख में अनिल सहगल एवं गायक हरविंदर मलिक व मोमिता तालुकदार ने फिल्मी व देशभक्ति गीतों को सुनाकर सभी को नाचने-गाने पर मजबूर कर दिया तो लक्की ड्रॉ में सदस्यों ने कई आकर्षक इनाम भी जीते।
इंदू तनेजा, राजे बिदानी, विजय पुरी के. के. विज, के अलावा अनिता भाटिया, आत्म प्रकाश ठुकराल ने भी अपने गाने, कविता, शेरो-शायरी को सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। वरिष्ठï सदस्या प्रभा जी ने भी अपनी गायकी से मंत्र-मुगध कर दिया। कार्यक्रम-संचालक वीरेन्द्र मेहता ने हमेशा की तरह अपने अनूठे अंदाज में शेरो-शायरी, गानों, चुटकुलों से सबका मन मोह लिया। यहां शादी राम शर्मा-वीना शर्मा की बेटी निधि मल्होत्रा व सुपुत्र भविक मल्होत्रा ने भी अपने नाना जी के जन्मदिन शुभकामनाएं देते हुए क्लब की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा ये मेरा पहला और सबसे अच्छा अनुभव है जहां एक मंच पर इतने सारे बुजुर्गों का साथ रहा।
इस शुभ अवसर पर आर.डब्ल्यू.ए. व सदस्य शादी राम शर्मा-ने अपने जन्मदिन पर सभी सदस्यों के लिए भोजन प्रसाद का विशेष प्रबंध किया। अशोक – किरण चोपड़ा ने सेवा कार्य किये द्य
स्थान:सनातन धर्म मंदिर, ग्रेटर कैलाश पार्ट- 2, नई दिल्ली।
हैल्पलाइन नं. 9811030309


Download Android App
Download iOS App



