सभी वरिष्ठ नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक बधाई

Summary :

आप सबको नववर्ष की शुभकामनाएं। नववर्ष आप सभी के जीवन में नई सुबह, नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए। इस नए साल में आप सभी स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और नए संकल्पों के साथ नए कार्यों की ओर आगे बढ़ें। पिछले 22 सालों से आपका अनुभव हमारे लिए दीपक की तरह है, जिसने आने वाली पीढ़ी को रास्ता दिखाया है। मुझे पूरी आशा है और उम्मीद है कि नववर्ष आप सभी के जीवन में स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन लेकर आए। आप सब हमारे समाज की मजबूत जड़ हैं। आप सबका अनुभव हमारी सबसे बड़ी धरोहर है।…

आप सबको नववर्ष की शुभकामनाएं। नववर्ष आप सभी के जीवन में नई सुबह, नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए। इस नए साल में आप सभी स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और नए संकल्पों के साथ नए कार्यों की ओर आगे बढ़ें। पिछले 22 सालों से आपका अनुभव हमारे लिए दीपक की तरह है, जिसने आने वाली पीढ़ी को रास्ता दिखाया है।
मुझे पूरी आशा है और उम्मीद है कि नववर्ष आप सभी के जीवन में स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन लेकर आए। आप सब हमारे समाज की मजबूत जड़ हैं। आप सबका अनुभव हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। आपने-अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, इसलिए यह समय है आपका व्यस्त, मस्त और स्वस्थ रहने का, इसलिए इस नए वर्ष में हमारा संकल्प हो कि हम अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। समय पर उठना, हल्का व्यायाम, योग, प्राणायाम और रोज की सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। खानपान में सादगी और संतुलन रखें, घर का ताजा भोजन खाएं, कम तेल, कम नमक और कम मीठा अपनाएं। मौसमी फल, हरी सब्जियां और पानी खूब पीयें। पानी और हल्का भोजन हमारी सेहत की सबसे बड़ी दवा है। मन और सोच को भी स्वस्थ रखें। अकेलापन न अपनाएं, मिल-बैठकर बातें करें, हंसें, मुस्कुराएं और जीवन को बोझ नहीं, ईश्वर का उपहार मानें क्योंकि यह उम्र भी सभी को नसीब नहीं होती। कई लोग तो अपनी उम्र में जल्दी ही ईश्वर को प्यारे हो जाते हैं। अपने धन का सही उपयोग करें, जरूरत और सुविधा के बीच संतुलन बनाएं, बचत के साथ-साथ दान और सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। संतोष रखें, अपने जीवन को सार्थक बनाएं। इस वर्ष नए संकल्प लें-कुछ नया सीखने का, समाज से जुड़े रहने का और आने वाली पीढ़ी को संस्कार और अनुभव देने का। इस साल हम बहुत से नए और रुके हुए कार्य पूरे करेंगे। ट्रिप पर जाएंगे, बहुत बड़े-बड़े फंक्शन करेंगे। नई पुस्तक को लांच करेंगे। सभी सदस्य यह सुनिश्चित कर लें कि सभी के मैम्बरशिप कार्ड बने होने चाहिए और आप सबको मालूम है कि मैम्बरशिप नि:शुल्क है।
अंत में ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नववर्ष आप सभी को दीर्घायु, स्वास्थ्य, सम्मान और पारिवारिक सुख-शांति प्रदान करें। आप सभी को नववर्ष की ढ़ेरों शुभकामनाएं।

Kiran Chopra