अहमदाबाद के रिक्शाचालक अल्पेश कायस्थ के बेटे जैमिन ने गुजरात बोर्ड 10वीं परीक्षा में 600 में से 586 अंक हासिल कर 99.95 परसेंटाइल के साथ टॉप किया। जैमिन ने विज्ञान और संस्कृत में पूरे 100 अंक प्राप्त किए। उनका सपना CA बनकर माता-पिता का सपना पूरा करना है। यह परिणाम उनकी मेहनत और साधारण परिवार की असाधारण जीत को दर्शाता है।
गुजरात बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार की सबसे बड़ी ख़ुशख़बरी आई है अहमदाबाद से। रिक्शा चलाने वाले अल्पेश कायस्थ के बेटे जैमिन कायस्थ ने 600 में से 586 अंक हासिल कर 99.95 परसेंटाइल के साथ टॉप किया है। एचबीके स्कूल में पढ़ने वाले जैमिन ने कहा “पूरे साल रोज़ 7 घंटे पढ़ाई की। पेपर लिखने की लगातार प्रैक्टिस की। अब कॉमर्स लेकर CA बनना है और मम्मी-पापा का सपना पूरा करना है।” जैमिन ने साइंस और संस्कृत में पूरा 100 में 100 स्कोर किया है। उनका यह परिणाम न केवल उनकी मेहनत की कहानी है, बल्कि एक साधारण परिवार की असाधारण जीत का उदाहरण भी है।
20 साल से रिक्शा चला रहे पिता बोले: ‘अब लगता है ज़िंदगी सफल हुई’
पिता अल्पेश कायस्थ ने भावुक होते हुए कहा “मकान किराए का है, आमदनी सीमित है, लेकिन बेटे के रिजल्ट से आज दिल भर आया है। वो जो भी करना चाहे, हम साथ हैं।” जैमिन की मां दीपिका एक गृहिणी हैं। उन्होंने कहा “बेटा चाहे CA बने या CS, हम हर कदम पर साथ रहेंगे। ये पल हमारे लिए गर्व का है।”
Gujarat: नवसारी Paper Mill में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
राज्य भर में बेटियों ने बाज़ी मारी, पर जैमिन की कहानी बनी सबसे बड़ी मिसाल
इस साल गुजरात बोर्ड 10वीं का कुल परिणाम 83.08% रहा। लड़कियों ने 87.24% और लड़कों ने 79.56% सफलता दर के साथ बेटियों ने बाज़ी मारी। पर जो बात सबका ध्यान खींच रही है, वो है जैमिन की संघर्ष से भरी जीत। एक ऐसे परिवार से जहां हर दिन की ज़िंदगी एक चुनौती है, वहां से निकलकर टॉप करना सैकड़ों बच्चों को प्रेरणा देगा।


Download Android App
Download iOS App



