Elvish Yadav Slams Pranit More: सोशल मीडिया में इन दिनों एक नया विवाद तेज़ी वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला ‘₹370 की बिरयानी’ से जुड़ा है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। एक लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी शो में एक लड़के ने लड़की को लेकर कुछ ऐसी घटिया बात कह दी, जिसे सुनकर बिग बॉस विनर एल्विश यादव, फेमस इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला और साक्षी शिवदासानी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस विवाद का असर इतना तगड़ा हुआ कि कमेंट करने वाले लड़के की नौकरी तक चली गई है।
Elvish Yadav Slams Pranit More: क्या है ये ₹370 की बिरयानी का पूरा बवाल?
₹370 ki biryani ne do cheezein expose kar di:
Ek aadmi ko laga consent ka MRP hota hai.Aur ek comedian ko laga har uncomfortable silence ko laughter track se bachaya ja sakta hai.
Biryani toh dum pe bani thi, controversy ego pe🥹
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) June 10, 2026
यह पूरा मामला स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक लाइव शो से शुरू हुआ। शो के दौरान दर्शकों में बैठे 23 साल के हिमांशु जांगरा नाम के एक लड़के ने माइक पर अपनी डेट का एक किस्सा सुनाया। उसने हंसते हुए दावा किया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था, जहां उसने लड़की की चिकन बिरयानी पर ₹370 खर्च किए थे।
हद तो तब हो गई जब हिमांशु ने आगे कहा कि इतने रुपए खर्च करने के बाद वह लड़की से शारीरिक संबंध (Physical Relationship) की उम्मीद कर रहा था। जब लड़की ने खाना खाकर उसे घर छोड़ने को कहा, तो लड़के ने शो में बोला- “मैंने कहा कि ₹370 लगे हैं, तो उसे वसूल तो करूंगा ही।” इस घटिया बात पर शो के होस्ट प्रणित मोरे और वहां बैठे लोग हंसने लगे। लेकिन जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
370 Rupees Biryani: “विवाद अहंकार पर बना है…” कमेंट देखकर भड़के एल्विश यादव ने सरेआम उड़ाई धज्जियां

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, बिग बॉस फेम एल्विश यादव ने इस पर तीखा वार किया। एल्विश ने इस घटिया सोच की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा— “₹370 की बिरयानी ने समाज की दो चीजें एक्सपोज (बेनकाब) कर दी हैं। पहली बात तो यह कि एक आदमी को लगता है कि लड़की की रजामंदी (Consent) का भी कोई एमआरपी (MRP) होता है। दूसरी बात यह कि एक कॉमेडियन को लगता है कि हर अजीब और घटिया सन्नाटे को लाफ्टर ट्रैक बजाकर छुपाया जा सकता है।” एल्विश ने आखिर में ताना मारते हुए कहा कि बिरयानी तो दम पर बनी थी, लेकिन यह पूरा विवाद सामने वाले के अहंकार पर बना है।
Kusha Kapila Instagram Story: कुशा कपिला और साक्षी ने कॉमेडियन को भी घेरा, कहा- “सिर्फ व्यूज के लिए कुछ भी परोसोगे?”
View this post on Instagram
इस मामले पर मशहूर एक्ट्रेस और क्रिएटर कुशा कपिला ने भी कई वीडियो शेयर करके अपनी नाराजगी जताई। कुशा ने सिर्फ कमेंट करने वाले लड़के को ही नहीं, बल्कि कॉमेडियन प्रणित मोरे को भी आड़े हाथों लिया। कुशा ने कहा कि जब आप ऐसी घटिया बातों को एडिट करके, 90 सेकंड की रील बनाकर सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरने के लिए डालते हो, तो आप अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। अगर आप दर्शकों की ऐसी गंदी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं, तो आप भी उतने ही गुनहगार हैं।
वहीं, साक्षी शिवदासानी ने भी भड़ास निकालते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि कोई लड़का डेट पर पैसे खर्च करके यह सोचने लगता है कि उसने लड़की को खरीद लिया है। साक्षी ने यह भी बताया कि इस विवाद के बाद हिमांशु को उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है, लेकिन ऐसे पुरुषों को सबक मिलना बहुत जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App




