Alia Bhatt की स्पाई थ्रिलर ‘Alpha’ पर लगा कहानी चोरी करने का आरोप, 36 साल पुरानी French Movie ‘La Femme Nikita’ से मिलता-जुलता दिखा रेस्टोरेंट सीन

Summary :

Alpha Teaser Copy Controversy: बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Universe) की इस पहली फीमेल लीड फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बीते दिन जैसे ही मेकर्स ने ‘अल्फा’ का धमाकेदार टीज़र सोशल मीडिया पर रिलीज किया, तो एक तरफ जहां फैंस आलिया और बॉबी देओल के धांसू लुक को देखकर झूम उठे, वहीं दूसरी तरफ इस टीज़र ने इंटरनेट पर एक बड़ा विवाद भी खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग दावा…

Alpha Teaser Copy Controversy: बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Universe) की इस पहली फीमेल लीड फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बीते दिन जैसे ही मेकर्स ने ‘अल्फा’ का धमाकेदार टीज़र सोशल मीडिया पर रिलीज किया, तो एक तरफ जहां फैंस आलिया और बॉबी देओल के धांसू लुक को देखकर झूम उठे, वहीं दूसरी तरफ इस टीज़र ने इंटरनेट पर एक बड़ा विवाद भी खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि फिल्म का मुख्य सीन एक पुरानी विदेशी एक्शन थ्रिलर फिल्म से पूरी तरह से कॉपी किया गया है।

Alpha Teaser Copy Controversy: 36 साल पुरानी फ्रेंच फिल्म से 90% मैच हुआ ‘अल्फा’ का रेस्टोरेंट सीन

जैसे ही ‘अल्फा’ का टीज़र सामने आया, सोशल मीडिया पर सिनेमा प्रेमियों ने तुरंत इसकी तुलना साल 1990 में आई फेमस फ्रेंच फिल्म ‘ला फेम निकिता’ (La Femme Nikita) से करना शुरू कर दिया। ‘अल्फा’ के टीज़र की शुरुआत में दिखाया गया है कि बॉबी देओल का किरदार अपनी बेटी (आलिया भट्ट) को उसके 18वें जन्मदिन पर एक बड़े और महंगे रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले जाता है। आलिया सोचती हैं कि उनके पिता उनका बर्थडे मना रहे हैं, लेकिन तभी बॉबी देओल उन्हें एक कार्ड सौंपते हैं, जिस पर कमरे का नंबर लिखा होता है और कहते हैं कि यह उनकी पहली किलिंग (First Kill) यानी मिशन का वक्त है।

ठीक ऐसा ही सीन डायरेक्टर लुक बेसन की फ्रेंच क्लासिक फिल्म ‘ला फेम निकिता‘ में भी था, जहां मुख्य किरदार ‘बॉब‘ अपनी ट्रेन की हुई जासूस ‘निकिता‘ को एक आलीशान रेस्टोरेंट में ले जाता है और अचानक उसे बंदूक थमाकर वहां मौजूद लोगों को मारने का आदेश दे देता है। नेटिज़न्स का कहना है कि ‘अल्फा’ का यह सीन 90% तक कॉपी किया हुआ लग रहा है।

Alia Bhatt Acting: “थोड़ा कम एक्ट करो, चेहरा फट जाएगा!” – आलिया की एक्टिंग पर बने मीम्स

फिल्म की कहानी चोरी होने के दावों के बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आलिया भट्ट की एक्टिंग का एक रोस्ट वीडियो (@komolikamedia के हैंडल से) जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया की अलग-अलग फिल्मों के वो सीन्स दिखाए गए हैं जहां वह हद से ज्यादा ‘ओवरएक्टिंग’ करती नजर आ रही हैं। चाहे लड़ाई का सीन हो, डरने का सीन हो, खाना खाते हुए चौंकना हो या फिर चोट लगने पर चीखना-चिल्लाना हो- आलिया हर जगह अपनी आंखें बड़ी-बड़ी फाड़कर देखना, मुंह खोलकर अजीब तरह से हैरान होना और पागलों की तरह चिल्लाती दिख रही हैं।

 ट्रोलर्स का कहना है कि आलिया अब नेचुरल एक्टिंग भूल चुकी हैं और छोटी सी बात पर भी इतना ज्यादा चेहरा बनाती हैं कि सीरियस सीन में भी हंसी आ जाती है। खासकर हाल ही में आई फिल्म ‘जिगरा’ (Jigra) के बाद से लोग उन्हें सलाह दे रहे हैं कि- “आलिया, थोड़ा कम एक्ट करो, इतना ज्यादा चेहरा मत बनाओ।”

Alpha Movie: ‘उदय चोपड़ा’ का नाम देखकर चौंके फैंस, सोशल मीडिया पर उड़ी धज्जियां

Alpha Movie
Alpha Movie ( Source : Social Media)

इस पूरे विवाद के बीच फैंस के लिए सबसे बड़ा झटका तब लगा जब टीज़र के क्रेडिट्स में कहानी के लेखक के रूप में उदय चोपड़ा (Uday Chopra) का नाम सामने आया। काफी लंबे समय बाद उदय चोपड़ा ने किसी फिल्म की कहानी लिखी है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लग गई है। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि अब समझ आया कि फिल्म में इतनी सारी विदेशी फिल्मों की झलक क्यों देखने को मिल रही है।

आपको बता दें कि शिव रवैल के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शर्वरी वाघ (Sharvari) और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, इस पहले टीज़र में शर्वरी की झलक न दिखने से भी उनके फैंस थोड़े नाराज हैं। यह फिल्म अब 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन रिलीज से पहले ही कहानी चोरी और एक्टिंग ट्रोलिंग के इन आरोपों ने फिल्म की साख पर थोड़े सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्मों में इस ‘ओवर-एक्सप्रेशन’ वाली आदत को बदलती हैं या ट्रोलर्स का यह गुस्सा 3 जुलाई 2026 को फिल्म की रिलीज के वक्त इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भारी पड़ेगा।

Read more: KSBKBT 2 11 June Spoiler Alert: मंदिरा के बेटे’ के ताने सुन रो पड़े Gautam और दामिनी, हमेशा के लिए छोड़ा विरानी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।