Eetha Movie Release Date Postponed: बॉलीवुड सुपरस्टार श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीज़र जारी किया था, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया। टीज़र में श्रद्धा कपूर का बिल्कुल अनोखा और पावरफुल लुक देखने को मिला है, जिसने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है।एक्ट्रेस की इस नई परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। पहले चर्चा थी कि यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, अब इसकी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
ईठा की रिलीज़ डेट बदली?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता कंपनी मैडॉक फिल्म्स अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ईठा (Eetha) की रिलीज डेट में बदलाव करने पर विचार कर रही है। मेकर्स इस मुश्किल में हैं कि फिल्म को तय समय से पहले रिलीज किया जाए या फिर इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया जाए।
हालांकि, अब यह लगभग साफ हो चुका है कि यह फिल्म अपनी पूर्व निर्धारित तारीख 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी। उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ से क्लैश: कन्नड़ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। ट्रेड सर्किट की मानें तो ‘ईठा’ के मेकर्स इस बड़े मुकाबले से बचना चाहते हैं ताकि दोनों फिल्मों के बिजनेस को नुकसान न पहुंचे। अगस्त के अंतिम सप्ताह में कई बड़ी फिल्मों के बीच टकराव की स्थिति बन रही थी। सबसे पहले ‘खोसला का घोसला 2’ ने 28 अगस्त की तारीख तय की थी। इसी दिन रिलीज होने वाली फिल्म ‘द वन’ (Vvan) की रिलीज को अब आगे बढ़ाकर 25 सितंबर कर दिया गया है।
‘ईठा’ और ‘टॉक्सिक’ दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं और दोनों से बंपर कमाई की उम्मीद है। विशेष रूप से महाराष्ट्र के मार्केट में ‘ईठा’ को लेकर काफी क्रेज है। ऐसे में क्लैश होने से दोनों फिल्मों का स्क्रीन शेयरिंग और कलेक्शन प्रभावित हो सकता था।
Eetha के बारे में

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार और तमाशा क्वीन विठाबाई नारायणगांवकर के मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। वही अब देखना होगा की फिल्म की रिलीज़ डेट में मेकर्स क्या बदलाव करती है और उसकी नयी डेट क्या तह की जाती है।



Download Android App
Download iOS App




