अगर आपकी हर वीकेंड सबसे बड़ी टेंशन यह रहती है कि अब ओटीटी पर क्या नया और मजेदार देखा जाए, तो इस बार आपको बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। जुलाई के इस हफ्ते में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, एप्पल टीवी प्लस और सोनीलिव जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।
चाहे आपको हल्की-फुल्की लव स्टोरी पसंद हो, केके मेनन का संजीदा अभिनय, हॉलीवुड की हंसी से भरपूर कॉमेडी या फिर साउथ का धमाकेदार एक्शन- इस हफ्ते हर किसी के टेस्ट का पूरा ख्याल रखा गया है। तो चलिए देर किस बात की, फटाफट देख लीजिए इस हफ्ते की पूरी ओटीटी लिस्ट और सेट कर लीजिए अपना वीकेंड प्लान।
प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर लगेगा रोमांस और कॉमेडी का तड़का

इस हफ्ते प्राइम वीडियो पर दो बेहद खास प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। पहली है दिग्गज़ एक्टर के.के. मेनन की फिल्म ‘आदर्श बाल विद्यालय’ (24 जुलाई), जो एक ऐसे स्कूल प्रिंसिपल की कहानी है जो अपने छोटे से स्कूल को शहर का सबसे बेहतरीन स्कूल बनाना चाहता है। बच्चों की पढ़ाई और स्कूल की मजेदार चुनौतियों पर बनी यह फिल्म दिल छू लेगी। वहीं दूसरी ओर विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की 8 एपिसोड वाली रोमांटिक सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ (24 जुलाई) आ रही है, जो प्यार, दोस्ती और जिंदगी में मिलने वाले दूसरे मौके की खूबसूरत कहानी बयान करती है।
बात अगर नेटफ्लिक्स की करें, तो 24 जुलाई को हॉलीवुड स्टार केविन हार्ट की कॉमेडी फिल्म ’72 आवर्स’ स्ट्रीम होगी। एक गलत ग्रुप चैट की वजह से बैचलर पार्टी में पहुंचे शख्स की जिंदगी में जो अतरंगी मोड़ आते हैं, वे आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। इसके अलावा सस्पेंस और फैमिली ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘रैनसम कैन्यन सीजन 2’ 23 जुलाई से दस्तक दे रहा है।
जियोहॉटस्टार पर साइंस-फिक्शन और स्पेस का एक्साइटिंग सफर

साइंस और कॉमेडी के शौकीनों के लिए जियोहॉटस्टार इस हफ्ते बेहतरीन कंटेंट लेकर आया है। 24 जुलाई को रिलीज हो रही सीरीज ‘स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स’ में साइंस-फिक्शन और कॉमेडी का ऐसा तड़का है जो ‘द बिग बैंग थ्योरी‘ के फैंस को खूब पसंद आएगा।
इसके साथ ही आइकॉनिक स्पेस सीरीज का नया सीजन ‘स्टार ट्रेक: स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स सीजन 4’ भी 24 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। नए स्पेस मिशन, नई चुनौतियां और स्पेस के अनजान रास्तों का यह थ्रिलर सफर आपको स्क्रीन से बांधकर रखेगा।
एप्पल टीवी प्लस और सोनीलिव पर दिखेगा स्पोर्ट्स ड्रामा और साउथ का दमदार एक्शन

अगर आप कुछ अलग और सीरियस ड्रामा देखना चाहते हैं, तो 25 जुलाई को एप्पल टीवी प्लस पर आ रही फिल्म ‘द डिंक‘ एक बेहतरीन ऑप्शन है। बेन स्टिलर और जेक जॉनसन स्टारर यह फिल्म एक ऐसे पूर्व टेनिस खिलाड़ी के बारे में है, जिसकी जिंदगी एक गंभीर चोट के बाद पूरी तरह बदल जाती है और वह फिर से नई शुरुआत की कोशिश करता है।
वहीं साउथ सिनेमा के दीवानों के लिए सोनीलिव पर टोविनो थॉमस की मच-अवेटेड मलयालम पीरियड-एक्शन फिल्म ‘पल्लीचट्टाम्बी’ 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। पुराने केरल के सामाजिक-राजनीतिक माहौल और स्ट्रगल पर बेस्ड इस फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन, शानदार एक्टिंग और बेहतरीन इमोशन्स देखने को मिलेंगे।
Read More: Bigg Boss 2026 Update: 6 भाषाएं, 6 होस्ट और Unlimited कलेश, इस बार का ‘Big Boss’ टीवी..


Download Android App
Download iOS App




