वीकेंड शुरू होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेंमेंट का डोज भी बढ़ गया है। इस शुक्रवार यानी 11 सितंबर को अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी हैं। इनमें क्राइम ड्रामा से लेकर हिस्टोरिकल ड्रामा, रोमांटिक फैमिली स्टोरी, कॉमेडी और सुपरनैचुरल थ्रिलर तक शामिल हैं। अगर आप घर बैठे इस वीकेंड कुछ नया और दिलचस्प देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 6 फिल्मों और सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
1. घमासान

तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी ‘घमासान’ एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी बुंदेलखंड की बीहड़ घाटियों के बैकग्राउंड में तैयार की गई है। फिल्म में एक सख्त पुलिस ऑफिसर और ‘महाराज’ नाम के खूंखार डकैत के बीच टकराव देखने को मिलता है। महाराज का किरदार अरशद वारसी ने निभाया है, कहानी पुलिस और डकैत के बीच चलने वाले खतरनाक चूहे-बिल्ली के खेल पर बेस्ड है। यह फिल्म 11 सितंबर से ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है।
2. द रेवोल्यूशनरीज

अगर आपको इतिहास और संग्राम से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो ‘द रेवोल्यूशनरीज’ आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है। भुवन बाम की यह हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज उन युवा भारतीय क्रांतिकारियों की कहानी दिखाती है, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना था। सीरीज में उनके सीक्रेट मिशन, स्ट्रगल, विचारधारा और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को दिखाया गया है। यह सीरीज 11 सितंबर से Prime Video पर एवेलेबल है।
3. विश्वनाथ एंड संस

सूर्या और ममिता बैजू स्टारर ‘विश्वनाथ एंड संस’ एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है। ये कहानी एक 40 साल के सक्सेसफुल और अमीर बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी अकेले और खुशी से जी रहा है। हालांकि, उसकी जिंदगी उस समय बदल जाती है जब वह सरोगेसी के जरिए पिता बनने का फैसला करता है। इसके बाद कहानी में रिश्तों और परिवार से जुड़े कई दिलचस्प मोड़ आते हैं। यह फिल्म 11 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम की जा सकती है।
4. प्रिंस ऑफ मॉलीवुड

मलयालम कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘प्रिंस ऑफ मॉलीवुड’ फिरोज नाम के एक इंसान की कहानी है। फिरोज का सपना फिल्म स्टार बनने का है और इसी जुनून के चलते वह अपने परिवार के बिजनेस से दूरी बना लेता है। अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए फिरोज को कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। सीरीज में कॉमेडी के साथ-साथ एक एडल्ट इंसान के सपनों और स्ट्रगल को भी दिखाया गया है। इसे 11 सितंबर से JioHotstar पर देखा जा सकता है।
5. गो टीम!
‘गो टीम!’ एक स्पैनिश डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी ‘टियो मोचालेस’ नाम की एक कभी मशहूर कंपनी पर बेस्ड है। कभी स्पैनिश चीज इंडस्ट्री में दबदबा रखने वाली यह कंपनी अब फाइनेंशियल मुश्किलों और स्ट्रगल के दौर से गुजर रही है। फिल्म में कंपनी को बचाने की कोशिशों के बीच कई मजेदार और अनएक्सपैक्टेड सिचुएशन देखने को मिलती हैं। यह फिल्म 11 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।
6. स्टोलन हर्टबीट्स

अगर आपको मिस्ट्री और सुपरनैचुरल कहानियां पसंद हैं, तो ‘स्टोलन हर्टबीट्स’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है। यह एक सुपरनैचुरल मेडिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी एनाबेल नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां एक ओर एनाबेल पर जानलेवा हमला होता है और वह कोमा में चली जाती है। तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल में उसकी जिंदगी एक नाजुक मोड़ पर होती है, वहीं उसकी एनर्जी जिंदगी और मौत के बीच एक मिस्टीरियस सुपरनैचुरल दुनिया में पहुंच जाती है। यह सीरीज 11 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।
Friday OTT Releases: वीकेंड के लिए तैयार करें अपनी वॉचलिस्ट
इस शुक्रवार ओटीटी पर कंटेंट की अच्छी-खासी वैरायटी देखने को मिल रही है। अगर आपको क्राइम और एक्शन पसंद है तो ‘घमासान’, इतिहास में दिलचस्पी है तो ‘द रेवोल्यूशनरीज’, जबकि रोमांस और फैमिली ड्रामा के लिए ‘विश्वनाथ एंड संस’ आप देख सकते हैं। वहीं कॉमेडी और सुपरनैचुरल थ्रिलर के शौकीनों के लिए भी इस हफ्ते अच्छे ऑप्शन्स मौजूद हैं।
Read More: एक डस्टबिन से खुलेगा खौफनाक राज, ‘Maharaja’ फिल्म का क्लाइमेक्स आपको कर देगा हैरान


Download Android App
Download iOS App





