सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए साल 2024 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म सामने आई थी, जिसकी कहानी जितनी सिंपल नजर आती है, उतनी ही ज्यादा उलझी हुई है। फिल्म की शुरुआत से लेकर आखिरी मिनट तक मिस्ट्री बनी रहती है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे दर्शकों के सामने एक के बाद एक नए चौंकाने वाले राज खुलते जाते हैं। खासकर फिल्म का क्लाइमेक्स आपको पूरी कहानी के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर कर सकता है।
एक नाई और उसकी बेटी की कहानी

कहानी एक सिंपल नाई और उसकी छोटी बेटी से शुरू होती है। एक भयानक हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो जाती है, जबकि उसकी बेटी कूड़ेदान की वजह से उस हादसे में बच जाती है। इस घटना के बाद वह डस्टबिन उसके लिए महज एक कूड़ेदान नहीं रहता। वह उसे अपनी बेटी की जिंदगी बचाने वाला मानकर बेहद खास मानने लगता है और उसकी पूजा तक करने लगता है।
अचानक गायब हो जाता है डस्टबिन

कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब वह डस्टबिन अचानक उसके घर से गायब हो जाता है। ऐसे में परेशान होकर वह पुलिस के पास पहुंचता है और उसके चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाता है। शुरुआत में पुलिस को यह एक मामूली चोरी का मामला लगता है। लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद मामला पूरी तरह बदल जाता है। डस्टबिन के पीछे छिपी कहानी धीरे-धीरे सामने आने लगती है और पुलिस के साथ-साथ दर्शक भी हैरान रह जाते हैं।
क्लाइमेक्स में खुलता है बड़ा राज

इस फिल्म की सबसे खास बात इसका सस्पेंस है, जिसे आखिरी दौर तक बरकरार रखा गया है। जैसे-जैसे मिस्ट्री खुलती है, वैसे-वैसे कहानी कई ऐसे मोड़ लेती है जिसके बारे में आसानी से सोचा नहीं जा सकता। क्लाइमेक्स में डस्टबिन से जुड़ा असली सच सामने आता है, जो पूरी कहानी को एक अलग नजरिए से देखने पर मजबूर करता है। यही वजह है कि फिल्म की एंडिंग दर्शकों को लंबे समय तक याद रहती है।
Popular Maharaja Movie: विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ है फिल्म

दरअसल, यहां बात हो रही है साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ की। साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप, सचाना नामीदास, ममता मोहनदास, नटराजन सुब्रमण्यम, भारतीराजा और मुनिषकांथ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को अपनी अनोखी कहानी, दमदार अभिनय और जबरदस्त सस्पेंस के लिए काफी पसंद किया गया।
Netflix पर मौजूद है फिल्म
अगर आपको मिस्ट्री, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर फिल्में पसंद हैं और आपने अभी तक ‘महाराजा’ नहीं देखी है, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं। फिल्म Netflix पर एवेलेबल है। कहानी की मिस्ट्री और क्लाइमेक्स को लेकर बात करें तो ये इसे उन फिल्मों में शामिल करती है, जिन्हें देखने के बाद दर्शक कई घटनाओं को नए नजरिए से समझने की कोशिश करते हैं।


Download Android App
Download iOS App





