Lock Upp 2 : ‘इससे अच्छा तो मेरा कुत्ता आ जाता’ Gaurav Khanna से मिलकर क्यों भड़क उठीं Akanksha Chamola ?

Summary :

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) में 'विजिटर्स डे' के दौरान टीवी एक्टर गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने पहुंचे। हालांकि, गौरव के जाने के बाद आकांक्षा ने सह-कंटेस्टेंट्स के सामने ऐसा बयान दे दिया जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। आकांक्षा ने गौरव को 'अजनबी' (Stranger) बताते हुए कहा कि 'इससे अच्छा तो उनके मम्मी-पापा या उनका कुत्ता आ जाता।' इस बयान के बाद नेटिज़न्स आकांक्षा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और गौरव खन्ना के लिए दुखी हो रहे हैं।।

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े तो आम बात हैं, लेकिन इस बार टीवी एक्टर गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।

शो में ‘विजिटर्स डे‘ के मौके पर जब गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा को सरप्राइज देने पहुंचे, तो लगा कि दोनों के बीच कोई इमोशनल पल देखने को मिलेगा। लेकिन गौरव के वापस जाते ही आकांक्षा के तेवर पूरी तरह बदल गए। उन्होंने अपने ही पति के बारे में कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

विजिटर्स डे पर आंसू और खुशियां, फिर आकांक्षा ने क्यों जताई नाराजगी?

Lock Upp 2
Lock Upp 2 ( Source: Social Media)

‘लॉकअप 2’ के रीसेंट एपिसोड में मेकर्स ने ‘विजिटर्स डे‘ का ऑर्गनाइज किया था। इस खास मौके पर टीवी एक्टर धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा उनसे मिलने आईं। दोनों एक-दूसरे को देखकर काफी इमोशनल हो गए और शो का माहौल काफी भावुक हो गया था।

इसके बाद जब गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा से मिलने पहुंचे, तो लगा कि आकांक्षा भी खुश होंगी। लेकिन गौरव के जाने के बाद जब आकांक्षा ने  श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे के साथ बैठीं, तो उन्होंने अचानक अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। बातचीत के दौरान जब श्रेया ने कहा कि “तेरी फैमिली भी आ गई“, तो आकांक्षा ने मुस्कुराने के बजाय ऐसा रिएक्शन दिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

‘उससे अच्छा तो मेरा कुत्ता आ जाता’ – जानिए आकांक्षा ने क्या-क्या कहा

Lock Upp 2 controversy Akanksha Chamola
Lock Upp 2 controversy Akanksha Chamola ( Source: Social Media)

गौरव के जाने के बाद आकांक्षा ने श्रेया और शिल्पा के सामने अपना दर्द और गुस्सा बयां किया। उन्होंने कहा कि “वो तो मेरा एक्स (Ex) लग रहा था। यह मिलने आना मेरे से ज्यादा उसके खुद के लिए था।”

बात यहीं खत्म नहीं हुई, आकांक्षा ने आगे कहा, “सही में यार, उससे अच्छा तो परिवार में से कोई और आता तो बेहतर होता। मुझे मेरा कम्फर्ट चाहिए था। मुझे ज्यादा खुशी तब होती अगर मेरे मम्मी-पापा आते या फिर मेरा कुत्ता आ जाता”

आकांक्षा के इस बयान ने शो के अंदर तो सन्नाटा खींचा ही, साथ ही बाहर देखने वाले दर्शकों को भी हैरान कर दिया कि कोई नेशनल टीवी पर अपने ही पति के लिए ऐसी बात कैसे बोल सकता है।

फैंस का फूटा गुस्सा: ‘पति की बिल्कुल इज्जत नहीं करती यह औरत’

Akanksha Chamola Lock Upp 2 statement
Fans Reaction ( Source: Social Media)

आकांक्षा का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना (खरी-खोटी सुनाना) शुरू कर दिया। गौरव खन्ना के फैंस आकांक्षा के इस बर्ताव से काफी दुखी और गुस्से में नजर आए।

यूजर्स का रिएक्शन:

    1. एक यूजर ने लिखा, “यह औरत बिल्कुल भी शुक्रगुजार (Ungrateful) नहीं है। बंदा इतने प्यार से मिलने आया और यह उसे कुत्ता बता रही है।”

    2. दूसरे यूजर ने लिखा, “गौरव खन्ना इतने शांत और समझदार इंसान हैं, उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है। कैमरे के सामने अपने पति की ऐसी बेइज्जती करना सही नहीं है।”

    3. वहीं कई लोगों का कहना था कि आकांक्षा का यह रवैया दिखाता है कि उनके मन में अपने पति के प्रति कोई इज्जत नहीं है।

      Read More: Jana Nayagan Box Office: Thalapathy Vijay की ‘Jana Nayagan’ ने बॉक्स ऑफिस पर..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।