Lock Upp 2: “परिवार होते हुए भी मैं अनाथ हूं”, lock Upp 2 में ‘अंगूरी भाभी’ Shilpa Shinde का छलका दर्द

Summary :

फेमस टीवी एक्ट्रेस और 'अंगूरी भाभी' फेम शिल्पा शिंदे ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा दर्दनाक खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। शिल्पा ने बताया कि परिवार होते हुए भी वह अनाथों जैसी जिंदगी जी रही हैं। उनके भाई और मां ने कंधे की सर्जरी के 5वें दिन ही उन्हें रात 11 बजे घर से बाहर निकाल दिया था। अब वह मुंबई छोड़कर करजत के पहाड़ों में अकेली रहती हैं और उन्होंने अपने परिवार से सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं और अपनी वसीयत भी बना ली है।

फेमस ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे को कौन नहीं जानता? अपनी चुलबुली मुस्कान और ‘सही पकड़े हैं‘ जैसे डायलॉग से देशभर के दर्शकों का दिल जीतने वाली शिल्पा शिंदे की असल जिंदगी में कितना गहरा दर्द छिपा है, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के एक इमोशनल एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने अपनी लाइफ का ऐसा  सच बयां किया, जिसे सुनकर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि लाखों फैंस की आंखें भी नम हो गईं। शिल्पा ने रुंधे गले से खुलासा किया कि भले ही दुनिया की नजरों में उनका परिवार है, लेकिन हकीकत में वह पूरी तरह अनाथ हैं।

सर्जरी के 5वें दिन रात 11 बजे घर से निकाला गया

Shilpa Shinde Lock Upp Season 2
Shilpa Shinde Secret Revealed ( Source: Social Media)

शिल्पा शिंदे ने शो के दौरान अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर को याद करते हुए बताया कि लगभग तीन साल पहले उनके कंधे की बड़ी सर्जरी हुई थी। उस वक्त उन्हें अपनों के सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत थी, लेकिन उसी दौरान उनके साथ धोखा हुआ। शिल्पा ने बताया, “मेरे भाई पर उसकी पत्नी का असर था और मेरी मां भी भाई की बातों में आ गई। मेरी सर्जरी के सिर्फ 5वें दिन ही मुझे मेरे अपने ही घर से निकाल दिया गया। उन लोगों ने ऐसे हालात पैदा कर दिए थे कि मुझे रात को 11 बजे अपना घर छोड़कर जाना पड़ा।”

शिल्पा ने बेहद दर्द भरे अंदाज में कहा कि जब आप अपने परिवार के लिए हर वक्त खड़े रहते हैं और उनकी हर जरूरत पूरी करते हैं, तो लोग आपको इंसान नहीं बल्कि घर का ‘डोरमैट’ (पायदान) समझने लगते हैं।

‘होटल में ठहरती हूं तो बहाने बनाती हूं, अब करजत ही मेरा असली घर है’

Shilpa Shinde Lock Upp 2
Shilpa Shinde Lock Upp 2 ( Source: Social Media)

मुंबई का अपना घर छूटने के बाद शिल्पा शिंदे अब महाराष्ट्र के करजत (Karjat) इलाके में स्थित अपने फार्महाउस में अकेली रहती हैं। शिल्पा ने बताया कि जब भी उन्हें शूटिंग या काम के सिलसिले में मुंबई आना पड़ता है, तो वह अपने किसी रिश्तेदार के पास जाने के बजाय होटल या शेल्टर हाउस में रुकती हैं।

उन्होंने बताया कि जब लोग उनसे पूछते हैं कि मुंबई में घर होते हुए भी वह होटल में क्यों रह रही हैं, तो वह दिल पर पत्थर रखकर झूठ बोल देती हैं कि उनके घर में बहुत सारे मेहमान आए हुए हैं और उन्हें प्राइवेसी चाहिए। 48 साल की शिल्पा ने आज तक शादी नहीं की है। शिल्पा ने कहा, “करजत का फार्महाउस मैंने कभी सेकंड होम के तौर पर खरीदा था, लेकिन अब वही मेरा पहला और इकलौता घर है। वहां पहाड़ों के बीच मुझे शांति मिलती है।”

लिख चुकी हैं वसीयत, बेसहारा लोगों के लिए बनाना चाहती हैं शेल्टर होम

Shilpa Shinde Family Secret
Shilpa Shinde Family Secret ( Source: Social Media)

शिल्पा शिंदे का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने खुलासा किया कि वह कानूनी तौर पर अपनी वसीयत (Will) भी लिख चुकी हैं। इस वसीयत में उन्होंने साफ तौर पर लिख दिया है कि उनके परिवार का उनसे कोई नाता नहीं है और न ही उनकी संपत्ति में उनका कोई हक होगा।

शिल्पा ने रोते हुए कहा कि वह अपनी मां से भी लंबे समय से नहीं मिली हैं, क्योंकि उनकी मां करजत आने के सौ बहाने बना देती हैं और सिर्फ फोन पर ही कभी-कभार बात होती है। शिल्पा ने इमोशनल होकर कहा, “सब कहेंगे कि मैं ही खराब हूं, तो चलो मान लेती हूं कि मैं इतनी खराब थी कि मुझे अपनों ने ही बेघर कर दिया।” शिल्पा ने आगे बताया कि वह ‘लॉक अप’ शो में सिर्फ इसलिए आई हैं ताकि जो भी पैसा वह यहां से कमाएं, उससे बेसहारा और बेघर लोगों के लिए एक शेल्टर होम बना सकें, ताकि किसी और को वो अकेलापन न सहना पड़े जो उन्होंने सहा है।

शिल्पा शिंदे की यह आपबीती सुनकर पूरा देश सन्न रह गया है। टीवी की जिस ‘बहु’ ने सालों तक हर घर में खुशियां बांटीं, वह खुद अपने ही घर में बेगानी कर दी गई। फैंस अब सोशल मीडिया पर शिल्पा के सपोर्ट में उतर आए हैं और उनके इस हौसले की तारीफ कर रहे हैं।

Read More: Jana Nayagan Box Office Day 05: ‘Jana Nayagan ‘ का मंडे टेस्ट में निकला दम, 5वें दिन..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।