रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ (Rise And Fall Season 2) में हर गुजरते दिन के साथ समीकरण बदलते दिख रहे हैं। हाल ही में सामने आए नए प्रोमो ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। शो में अल्टीमेट रूलर (Ultimate Ruler) का टास्क हुआ, जिसमें निहारिका तिवारी (Niharika Tiwari) को बड़ी ताकत मिली। निहारिका ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए सारा गुरपाल (Sara Gurpal) को ‘राइज‘ करवाया, जिससे सारा नीचे से सीधे ऊपर पावर जोन में पहुंच गईं। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी।
निहारिका तिवारी के फैसले से सारा की हुई पावर जोन में एंट्री
View this post on Instagram
अल्टीमेट रूलर टास्क के दौरान घर में काफी तनाव था। सभी कंटेस्टेंट्स पावर पाने के लिए अपने-अपने तरीके अपना रहे थे। इसी बीच निहारिका तिवारी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सारा गुरपाल को प्रमोट किया और उन्हें ऊपर भेज दिया। सारा के ऊपर पहुंचते ही घर के पावर डायनेमिक्स पूरी तरह बदल गए। निहारिका के इस एक फैसले ने बाकी इससे सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए और घर में नई दोस्ती होने की चर्चा शुरू हो गई।
सारा ने बदला अपना तरीका, प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ खोला मोर्चा

पावर जोन में पहुंचते ही सारा गुरपाल के तेवर पूरी तरह बदले नजर आए। अब तक माना जा रहा था कि सारा और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) एक साथ मिलकर खेल रही हैं और सारा ज्यादातर मौकों पर प्रियंका की बातों से सहमत होती है। लेकिन ऊपर आते ही सारा ने मास्टरस्ट्रोक खेला। उन्होंने दूसरों के साथ मिलकर प्रियंका के गेम प्लान पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। सारा के बदले अंदाज और प्रियंका के खिलाफ बोलने के तरीके से प्रियंका भी सोच में पड़ गईं कि आखिर अचानक सारा का गेम कैसे बदल गया।
निहारिका और सारा की नई जुगलबंदी ने घर में लगाई आग

सारा और निहारिका के बीच बनी इस नई समझ ने घर के बाकी सदस्यों के बीच खलबली मचा दी है। प्रियंका, जो अब तक गेम में काफी स्ट्रॉन्ग सिचुएशन में दिख रही थीं, अब बैकफुट पर आती नजर आ रही हैं। सारा के बदले अंदाज और प्रियंका के खिलाफ बोलने से साफ है कि आने वाले एपिसोड में घर के अंदर खूब लड़ाई और चालें देखने को मिलेंगी।अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका इस चुनौती का जवाब कैसे देती हैं। अब सारा और निहारिका ने आपस में हाथ मिला लिया है और प्रियंका को गेम में साइडलाइन (Side) करना शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर फैंस इस नए ट्विस्ट को लेकर पूरी तरह एक्साइटेड हैं और लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। दर्शक लिख रहे हैं कि “प्रियंका जिसे अपना सबसे बड़ा सपोर्ट मान रही थीं, उसी ने निहारिका के साथ मिलकर बड़ा गेम पलट दिया और अब प्रियंका अकेली पड़ गई हैं“ ज्यादातर लोगों का मानना है कि इस नई जोड़ी के आने से शो का ड्रामा और भी ज्यादा मसालेदार होने वाला है।
Read More: Rise and Fall 2 Episode 19: Swara Bhasker और Niharika Tiwari के बीच होगी कांटे की..


Download Android App
Download iOS App




