बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और होस्ट करण जौहर अपने सुपरहिट थ्रिलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो की टीम ने मुंबई में एक बड़ा इवेंट करके सभी 21 खिलाड़ियों (कंटेस्टेंट्स) के नामों का खुलासा कर दिया है। इस बार शो में टीवी, बॉलीवुड, ओटीटी और सोशल मीडिया के कई जाने-माने और फेमस सितारे एक साथ दिखाई देंगे।
इस रियलिटी शो का कॉन्सेप्ट धोखा, माइंड गेम, पॉलिटिक्स और माइंड मैनिपुलेशन पर बेस्ड है, जहां हर मोड़ पर नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। इस बार मेकर्स ने ऐसे चेहरों को चुना है, जो दर्शकों को अपनी चालबाजी और दिमाग से स्क्रीन से बांधे रखने का काम करेंगे।
रियलिटी किंग मुनव्वर फारूकी और रिया चक्रवर्ती का दिखेगा दिमागी खेल

‘द ट्रेटर्स 2’ में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले चेहरों में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम शामिल है। ‘लॉक अप’ और ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके मुनव्वर को रियलिटी शोज का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। ऐसे में दर्शक यह देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि धोखे और स्ट्रेटेजी के इस खेल में मुनव्वर की कौन सी चाल काम आती है।
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी इस शो में अपनी समझदारी और चालाकी से खेलती नज़र आएंगी। लंबे समय बाद रिया को किसी ऐसे बड़े रियलिटी मंच पर देखना उनके फैंस के लिए काफी खास होने वाला है।
मल्लिका शेरावत का बोल्ड कमबैक और श्वेता तिवारी का तजुर्बा

फिल्मों में अपनी बोल्डनेस से हंगामा मचाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी ‘द ट्रेटर्स 2’ के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़ा धमाका करने आ रही हैं। उनके अलावा टीवी इंडस्ट्री की क्वीन और ‘बिग बॉस 4’ की विनर श्वेता तिवारी भी इस शो का अहम हिस्सा बनी हैं। श्वेता को रियलिटी शोज खेलने का पुराना अनुभव है, जो बाकी खिलाड़ियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। वहीं, बॉलीवुड के फेमस विलेन दलीप ताहिल के आने से इस शो का मज़ा दोगुना हो जाएगा।
फुकरा इंसान और सोशल मीडिया स्टार्स बढ़ाएंगे शो की धड़कन

डिजिटल वर्ल्ड की बात करें तो यूट्यूबर अभिषेक मल्हान उर्फ ‘फुकरा इंसान’ की एंट्री से शो की यंग ऑडियंस बेहद एक्साइटेड है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के रनर-अप रह चुके अभिषेक अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इनके अलावा क्रिस्टल डिसूजा, पायल गुप्ता, साहिल सलाथिया, इक्का सिंह, कारन सिंह, आदित्य कुलश्रेष्ठ, ध्वनिमय मौफाकिर, अंश चोपड़ा, हरमन सिंघा, तान्या पुरी, रिदा थराना, शालिनी पासी, प्रिशिता सिंह, शहनील गिल (शुभमन गिल की बहन) और शेफ रणवीर बराड़ भी इस शो में अपना किस्मत आजमाते दिखेंगे।
आपको बता दें कि ‘द ट्रेटर्स 2’ की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में बने खूबसूरत सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है। यह थ्रिलर शो 13 अगस्त से अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगा, जिसके नए एपिसोड हर गुरुवार को दर्शकों के सामने पेश किए जाएंगे।
Read More: Big Boss 20 Contestants List: सलमान खान के शो में इस बार होंगे 3 बड़े बदलाव, जानिए कौन..



Download Android App
Download iOS App




