SUV से लेकर EV तक… August में लॉन्च होंगी ये 5 नई कारें, खरीदने से पहले जरूर देखें लिस्ट

Summary :

Upcoming Cars in August 2026: अगस्त 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है। टाटा नेक्सन के नए वेरिएंट, एमजी हेक्टर हॉक EV, महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट और स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट समेत कई नई कारें लॉन्च होने की उम्मीद है। इन मॉडलों में नए फीचर्स, बेहतर तकनीक और दमदार विकल्प ग्राहकों को मिल सकते हैं।

Upcoming Cars in August 2026: अगस्त यानी अगले महीने कई ऑटो कंपनियां अपने नए और अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें पेट्रोल, CNG, इलेक्ट्रिक SUV और फेसलिफ्ट मॉडल शामिल हैं। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त में आने वाले ये मॉडल आपके लिए अच्छे ऑप्शन  साबित हो सकते हैं।

ये नए मॉडल भारतीय कस्टमर्स  को कई नए ऑप्शन  देंगे। कॉम्पैक्ट SUV, प्रीमियम SUV, इलेक्ट्रिक कार  और सेडान, हर सेगमेंट में नई लॉन्चिंग देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं अगस्त में आने वाले कुछ मॉडल के बारे में विस्तार से।

1. Tata Nexon के नए पेट्रोल और CNG वेरिएंट

Upcoming Cars in August 2026(credit: social media )
Upcoming Cars in August 2026(credit: social media )
  • Maruti Suzuki ने हाल ही में नई Brezza Facelift लॉन्च की है, जिससे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मुकाबला और तेज हो गया है।
  • इसी चुनौती का जवाब देने के लिए Tata Motors अगस्त की शुरुआत में Nexon के नए पेट्रोल और CNG वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।
  • कंपनी इन नए वेरिएंट की कीमत और फीचर्स को इस तरह पेश करने की तैयारी में है कि वे सीधे Brezza को टक्कर दें सके।
  • फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इन्हें 1 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है।

2. MG Hector Hawk EV

Upcoming Cars in August 2026(credit: social media )
Upcoming Cars in August 2026(credit: social media )
  • MG मोटर अपने नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड  पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही है।
  • माना जा रहा है कि इसका नाम हेक्टर हॉक EV होगा।
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में लगभग 69 kWh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
  • इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जो लगभग 201 हॉर्सपावर और 310 Nm टॉर्क पैदा करेगी।
  • यह 3 सीटर वाली SUV होगी, जिसमें बड़ा केबिन और मॉडर्न  फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
  • बाजार में इसका मुकाबला Mahindra XEV 9e, KIA कैरेंस क्लैविस EV और VinFast की आने वाली इलेक्ट्रिक SUV से हो सकता है।

3. Mahindra Scorpio-N Facelift

Upcoming Cars in August 2026(credit: social media )
Upcoming Cars in August 2026(credit: social media )
  • महिंद्रा अगस्त के मिडल  में अपनी फेमस SUV  स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है।
  • कंपनी अक्सर स्वतंत्रता दिवस के आसपास नए मॉडल पेश करती है, इसलिए इसके 14 या 15 अगस्त के आसपास आने की उम्मीद है।
  • नई स्कॉर्पियो-N में फ्रंट ग्रिल, बंपर और व्हील डिजाइन में हल्के चेंज  देखने को मिल सकते हैं।
  • इसके अलावा केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जाएगा।
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा 12.3 इंच टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें और कई एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
  • इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल रहेंगे।
  • वहीं इस SUV की कीमत
  • ₹ 13.50 lakh – ₹ 25 लाख  के बीच रह सकती है।

4. Skoda Slavia Facelift

Upcoming Cars in August 2026(credit: social media )
Upcoming Cars in August 2026(credit: social media )
  • Skoda इंडिया अपनी फेमस  मिड-साइज सेडान स्लाविया का फेसलिफ्ट मॉडल 18 अगस्त को लॉन्च कर सकती है।
  • नए मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में चेंज  देखने को मिलेंगे।
  • कार में नई LED हेडलाइट्स, अपडेटेड ग्रिल, नए बंपर, नए अलॉय व्हील और बदले हुए टेललैंप दिए जा सकते हैं।
  • वहीं अंदर बड़ा डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए मसाज फंक्शन जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
  • इंजन ऑप्शन पहले जैसे 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल रहेंगे।
  • लेकिन, ट्रांसमिशन में चेंज  देखने को मिल सकता है और 1.0 लीटर इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।
  • वहीं इसकी कीमत ₹ 10 lakh – ₹18.50 लाख के बीच रह सकती है।

यह भी पढ़ें: Kia Sorento Teaser Out: KIA Sorento कार का अनोखा टीजर जारी, 7 सीटर में Stylish Look, पावरफुल इंजन के साथ होगी लॉन्च!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।