Kia Sorento Teaser Out: KIA Sorento कार का अनोखा टीजर जारी, 7 सीटर में Stylish Look, पावरफुल इंजन के साथ होगी लॉन्च!

Summary :

KIA नई Sorento कार को भारत में लॉन्च करेगी और यह 7 सीटर वेरिएंट में आ सकती है। 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है

KIA ने भारतीय बाजार में कई शानदार कार लॉन्च की है और अब 7 सीटर में एक और कार से अनोखे अंदाज में टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर के अनुसार कंपनी ने कार नहीं ब्लकि इटली का एक खास शहर सोरेंटो को टीजर में दिखाया गया है और कहा कि लैंडमार्क की पहचान करें और नई चीज़ों के लिए तैयार रहें। माना जा रहा है कि KIA नई Sorento कार को भारत में लॉन्च करेगी और यह 7 सीटर वेरिएंट में आ सकती है। जानते है इस कार में क्या फीचर मिल सकते है।

खास अंदाज में टीजर जारी

KIA नई कार Sorento को लॉन्च करने की तैयारी में है और भारत में टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखी गई है और अब खास अंदाज में टीजर जारी करने पर यह लगभग तय हो गया है कि KIA भारत में जल्द नई कार लॉन्च करने वाली है और यह 7 सीटर वेरिएंट में शानदार फीचर के साथ पेश की जा सकती है। अभी इस कार की झलक या फीचर्स की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई लेकिन लीक जानकारी से कई अनुमान लगाए जा रहे है।

केबिन में कई फीचर

Kia Sorento Features
Kia Sorento Features

कार के केबिन में फीचर की बात करें तो इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, बड़ी डिस्पले, वायरलेस Apple और Android कारप्ले और ऑटोक्लाइमेट कंट्रोल समेत कई शानदार फीचर के साथ 6 स्पीड गियर और AMT में लॉन्च की जा सकती है। माना जा रहा है कि 6 या 7 सीटर में तीन रो के साथ नजर आ सकती है

1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन

इस कार का एक्सटीरियर लुक भी Stylish रखा जा सकता है और बड़े Alloy Wheels, रूफ रेल्स, लंबाई 4815 MM, चौड़ाई 1900 MM और ऊंचाई 1700 MM के डाइमेंशन के साथ ही 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिससे यह कार दमदार पावरट्रेन और शानदार फीचर के कॉम्बो के साथ लॉन्च की जा सकती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।