Latest Silver Baali Earrings For Daily Wear: हरियाली तीज और सावन में बिखेरें हुस्न का जलवा, देखें सिल्वर बाली के सबसे खूबसूरत डिजाइंस

Summary :

इस सावन अगर आप अपने लुक को ट्रेडिशनल टच देना चाहती हैं, तो ट्रेंडी स्मॉल साइज सिल्वर बालियां एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। साड़ी हो या सूट, ये खूबसूरत बालियां आपके सिंपल से एथनिक लुक में भी चार चांद लगा देंगी।

सावन के पावन महीने में पूजा-पाठ और त्योहारों के दौरान हर महिला सबसे खास और खूबसूरत दिखना चाहती है। आजकल हैवी ज्वेलरी की जगह लाइटवेट और एलिगेंट लुक्स का ट्रेंड सिर चढ़कर बोल रहा है। खासकर छोटी और ट्रेंडी बालियां हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। ये न केवल पहनने में बेहद आरामदायक होती हैं, बल्कि आपके सिंपल लुक में भी चार चांद लगा देती हैं।

सावन में एथनिक लुक के लिए ट्रेंडी सिल्‍वर बाली डिजाइंस

Silver Heart Baali

Latest Silver Baali Earrings For Daily Wear
Latest Silver Baali Earrings For Daily Wear( Source: Social Media)

अगर आपको छोटे और सिंपल इयररिंग्स पसंद हैं, तो सिल्वर हार्ट पैटर्न बाली आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। यह गोल चेहरे वाली महिलाओं पर बेहद खूबसूरत और क्लासी लगती है। इसे आप डेली वियर में किसी भी सूट या कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आपको गले में कोई हैवी हार पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Silver Stud Stone Baali

Latest Silver Baali Earrings For Daily Wear( Source: Social Media)
Latest Silver Baali Earrings For Daily Wear( Source: Social Media)

भारी-भरकम झुमकों से हटकर अगर आप कुछ हल्का लेकिन रॉयल पहनना चाहती हैं, तो बेजेल-सेट स्टोन बाली ट्राई करें। इसमें लगे शाइनी स्टोन कानों को एक चमकदार और अट्रैक्टिव लुक देते हैं। सावन में इसे हरे, पीले, गुलाबी या किसी भी डार्क/पेस्टल शेड के आउटफिट के साथ पेयर करें। यह आपके सिंपल लुक को तुरंत एनिहेंस कर देगी।

Silver Clip-On Baali

Latest Silver Baali Earrings For Daily Wear( Source: Social Media)
Latest Silver Baali Earrings For Daily Wear( Source: Social Media)

अगर हैवी झुमके पहनने से आपके कानों में दर्द या भारीपन होता है, तो सिल्वर क्लिप-ऑन बाली आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे पहनना बेहद आसान है और यह बिना किसी झंझट के कानों में अच्छे से फिक्स हो जाती है।ऑफिस वियर, कैजुअल ड्रेसेस या डेली रूटीन में स्टाइलिश और कम्फर्टेबल रहने के लिए इसे जरूर ट्राई करें।

Silver Hoop Baali

Latest Silver Baali Earrings For Daily Wear( Source: Social Media)
Latest Silver Baali Earrings For Daily Wear( Source: Social Media)

सावन के महीने में रोजाना पहनने के लिए सिल्वर हग्गी हूप्स एक शानदार विकल्प हैं। ये कानों से बिल्कुल चिपकी रहती हैं, जिससे इन्हें पहनकर काम करना बेहद आरामदायक होता है।अपने मीडियम और स्मॉल साइज की वजह से यह हर फेस कट पर खूब जंचती हैं और आपकी रंगत में निखार लाती हैं।

Also Read: Daily Wear Gold Earrings: रोजाना पहनने के लिए 2 ग्राम सोने के 4 बेस्ट इयररिंग्स डिजाइन्स, कम वजन में मिलेगा शानदार लुक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।