6 Saree Blouse Designs for Sawan Somwar: रॉयल और स्टाइलिश तीज लुक के लिए आज ही सिलवाएं ये 6 डिजाइनर ब्लाउज

Summary :

इस खास मौके पर सबसे अलग और अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए महिलाएं विशेष तैयारी करती हैं। ऐसे में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ एक स्टाइलिश ब्लाउज लुक में चार चांद लगा देता है।

अगर आप इस तीज सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि तीज पर पहनने के लिए कौन से 6 डिजाइनर ब्लाउज सिलवाएं। देखें फोटोज

Sleeveless Blouse

 Blouse Design For Sawan
Blouse Design For Sawan( Source: Social Media)

अगर आप बिना भारी ज्वेलरी पहने फेस्टिव सीजन में शाइन करना चाहती हैं, तो स्लीवलेस ब्लाउज एक शानदार विकल्प है। इसका बारीक सीक्विन वर्क ब्लाउज में एक खूबसूरत चमक जोड़ता है, जिससे आपका लुक अपने आप खास और आकर्षक बन जाता है।

Brocade Blouse

saree blouse designs sawan 2026
saree blouse designs sawan 2026( Source: Social Media)

अगर आप अपनी सिल्क या पारंपरिक साड़ी को बिना किसी भारी कढ़ाई के भी एक रॉयल और एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो ब्रोकेड ब्लाउज हमेशा से बेस्ट चॉइस रहा है। इसका खूबसूरत बुना हुआ टेक्सचर इसे बिना किसी तामझाम के खास बनाता है।

Inverted V-Cut Blouse

saree blouse designs sawan 2026( Source: Social Media)
saree blouse designs sawan 2026( Source: Social Media)

यह न केवल त्योहारों और पारिवारिक फंक्शन्स के लिए बेहतरीन है, बल्कि कॉरपोरेट इवेंट्स में एलिगेंट लुक पाने के लिए भी एक शानदार विकल्प माना जाता है।

Cor- Set Blouse

saree blouse designs sawan 2026( Source: Social Media)
saree blouse designs sawan 2026( Source: Social Media)

कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज बॉडी फिट डिजाइन के कारण अट्रैक्टिव लुक देता है और नेट, सीक्वेंस सैटिन साड़ियों के साथ अच्छी तरह मैच करता है। केप स्टाइल ब्लाउज में कंधों से जुड़ा ट्रांसपेरेंट फैब्रिक इसे अलग और एलिगेंट बनाता है, जबकि मिरर वर्क ब्लाउज में लगे छोटे-छोटे शीशे सिंपल साड़ी को भी फेस्टिव और अट्रैक्टिव लुक देने का काम करते हैं।

Puff Blouse

saree blouse designs sawan 2026( Source: Social Media)
saree blouse designs sawan 2026( Source: Social Media)

अगर आप अपने ब्लाउज में कोहनी तक की पफ स्लीव्स बनवाती हैं, तो यह आपकी साधारण से साधारण साड़ी को भी तुरंत एक प्रीमियम बुटीक स्टाइल लुक दे देगा।

Cape Blouse

saree blouse designs sawan 2026( Source: Social Media)
saree blouse designs sawan 2026( Source: Social Media)

अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी या रिसेप्शन में कुछ अलग और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो यह मॉडर्न फ्यूजन लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है।

Also Read: Celeb Inspired Sawan Look: इन सेलिब्रिटी स्टाइल ग्रीन साड़ियों और सूट्स से पाएं रॉयल और ग्रेसफुल लुक, देखें फोटोज

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।