Celeb Inspired Sawan Look: इन सेलिब्रिटी स्टाइल ग्रीन साड़ियों और सूट्स से पाएं रॉयल और ग्रेसफुल लुक, देखें फोटोज

Summary :

अगर आप भी इस सावन अपने लुक को खास और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेज के इन बेस्ट ग्रीन साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सावन का पवित्र महीना अपनी हरियाली और भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष माना जाता है। इस पावन महीने में हरे रंग की चूड़ियां और हरी साड़ी पहनने की पुरानी परंपरा है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस सावन अपने लुक को खास और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेज के इन बेस्ट ग्रीन साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखें एक्ट्रेसेज के कुछ सबसे शानदार और स्टाइलिश ग्रीन साड़ी लुक्स…

Madhuri Dixit

 Sawan Somwar 2025 saree looks
Sawan Somwar 2025 saree looks( Source: Social Media)

एक्टिंग क्वीन माधुरी दीक्षित आज भी जब ट्रेडिशनल लुक में सामने आती हैं, तो अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी कैरी की, जिस पर बारीक गोल्डन डॉट्स का काम किया गया है। साड़ी का हैवी जरी बॉर्डर उनके इस अवतार को एक रॉयल टच दे रहा है, जिसके साथ उन्होंने ट्रेंडी स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है।

Shanaya Kapoor

celebrity saree inspiration
celebrity saree inspiration( Source: Social Media)

वेस्टर्न ही नहीं, शनाया कपूर अपने एथनिक और ट्रेडिशनल लुक्स से भी फैशन लवर्स का दिल जीत लेती हैं। उनका यह ग्रीन साड़ी अवतार यंग लड़कियों के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन है।

Chitrangada Singh

celebrity saree inspiration( Source: Social Media)
celebrity saree inspiration( Source: Social Media)

तस्वीर में एक्ट्रेस टील ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी में नज़र आ रही हैं। इसका फैब्रिक बेहद हल्का और कैरी करने में आसान है। साड़ी के इस ट्रेडिशनल अंदाज़ में ग्लैम तड़का लगाने के लिए उन्होंने इसे डीप-बैक डिज़ाइनर ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो इसे एक परफेक्ट मॉडर्न-एथनिक वाइब दे रहा है।

Rashmika Mandanna

ethnic outift ideas for sawan
ethnic outift ideas for sawan ( Source: Social Media)

साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। सावन के ग्रीन आउटफिट फैशन के लिए रश्मिका का ये लुक परफेक्ट है। इसमें उन्होंने एंब्रॉयर्ड ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है और इस पर हैवी बॉर्डर वाला खूबसूरत वर्क किया गया है। लो बन हेयरस्टाइल और गोल्ड ज्वेलरी लुक को और निखार रहे हैं। शादी या सावन के छोटे फंक्शन में आप रश्मिका के इस फैशन को फॉलो कर सकती हैं।

Also Read: Ready to Wear Designer Saree: पार्टी में दिखेगा आपका बोल्ड और एलिगेंट अवतार, देखें रेडी-टू-वियर साड़ी के 4 ट्रेंडिंग डिजाइन्स

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।