Sairaab Serial: कृष्णा कौल की एंट्री से बदलेगा ‘सैराब’ का रोमांटिक सफर, मदिराक्षी मुंडले संग दिखेगी नई केमिस्ट्री

Summary :

एक नई प्रेम कहानी का जादू देखने के लिए हो जाइए तैयार! टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता कृष्णा कौल अब स्टार प्लस के 'सैराब' में मदिराक्षी मुंडले

Sairaab Serial: एक नई प्रेम कहानी का जादू देखने के लिए हो जाइए तैयार! टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता कृष्णा कौल अब स्टार प्लस के ‘सैराब’ में मदिराक्षी मुंडले के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। टेलीविजन और ओटीटी पर अपने दमदार अभिनय से लाखों दिल जीत चुके कृष्णा अब अपने खास अंदाज, गहराई और रोमांटिक आकर्षण के साथ इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मदिराक्षी के साथ उनकी नई ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री प्यार, जज्बात और रोमांस से भरपूर होगी, जो दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Sairaab’ में मदिराक्षी मुंडले संग रोमांस करेंगे Krishna Kaul

Sairaab Serial
Sairaab Serial( Source: Social Media)

‘सैराब’ ने अपनी शुरुआत से ही इशान और नयनिका की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी के जरिए दर्शकों को कई यादगार पल दिए हैं। दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री और मासूम रोमांस ने दर्शकों को किसी परीकथा जैसा एहसास कराया है। अपनी भावनात्मक कहानी, सुकून भरे रोमांस और दमदार अभिनय के दम पर इस शो ने कम समय में दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है।

‘सैराब’ का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कृष्णा कौल ने कहा, “मैं सैराब परिवार का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। दर्शकों ने इस शो को अब तक जितना प्यार दिया है, वह सचमुच शानदार है। ऐसी कहानी का हिस्सा बनना, जिसने इतने खूबसूरत तरीके से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है, मेरे लिए जितना रोमांचक है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं लंबे समय से मदिराक्षी मैम के काम की सराहना करता आया हूं। वह एक बेहतरीन कलाकार हैं और मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

Sairaab Serial( Source: Social Media)
Sairaab Serial( Source: Social Media)

मुझे पूरा भरोसा है कि हम साथ मिलकर ऐसे कई यादगार पल रचेंगे, जिनसे दर्शक दिल से जुड़ाव महसूस करेंगे। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर शो आपकी जिंदगी में किसी न किसी खास वजह से आता है और सैराब मेरे अभिनय सफर का एक अहम पड़ाव है। मेरे किरदार की कई परतें हैं और मैं बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहा हूं, जब दर्शक हमारी केमिस्ट्री, ड्रामा, रोमांस और कहानी में आने वाले कई दिलचस्प मोड़ों को देखेंगे।”

देखिए ‘सैराब’, हर दिन शाम 7:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर। साथ ही, इसे कभी भी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम करें।

Also Read: KSBKBT 2 24 July 2026 Spoiler Alert : खुशियों के बीच छलका Tulsi का दर्द, मेहंदी पर लिखा Mihir का नाम तो याद आए पुराने जख्म

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।