KSBKBT 2 24 July 2026 Spoiler Alert : खुशियों के बीच छलका Tulsi का दर्द, मेहंदी पर लिखा Mihir का नाम तो याद आए पुराने जख्म

Summary :

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के हालिया एपिसोड्स में जहां एक तरफ वीरानी परिवार में शादी और मेहंदी की खुशियां मनाई जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ हाथ पर मिहिर का नाम लिखवाकर तुलसी फिर से इमोशनल हो गई है। जानिए शो के नए ट्विस्ट, वृंदा-अंगद की नोक-झोंक और मिहिर के गायब होने के पीछे का पूरा सच।

वीरानी परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल है। हर तरफ शहनाइयां बज रही हैं और घर के सभी लोग शादी की तैयारियों में बीजी हैं। लेकिन जैसा कि छोटे पर्दे के सीरियल्स में होता है, बड़ी-बड़ी खुशियों के पीछे हमेशा कोई न कोई बड़ा गम छुपा होता है। टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पूरा परिवार मेहंदी और संगीत की खुशियां मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ तुलसी को फिर से मिहिर की याद सताने लगी है।

मेहंदी की रस्म में छलका तुलसी का दर्द, हाथ पर लिखा मिहिर का नाम

KSBKBT 2 24 July 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 24 July 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media) 

वीरानी परिवार में मेहंदी का फंक्शन बड़ी धूमधाम से शुरू हुआ, जिसमें घर के छोटे-बड़े सभी लोग बहुत खुशी से शामिल हुए। जब शोभा ने तुलसी से कहा कि शादी का घर है और उन्हें भी शगुन के तौर पर हाथ में थोड़ी सी मेहंदी तो तुलसी ने भी मुस्कुराते हुए तुरंत हाँ कह दी। लेकिन जब मेहंदी आर्टिस्ट ने पूछा कि नाम किसका लिखना है, तो तुलसी ने बिना एक पल गंवाए ‘मिहिर‘ का नाम लिखने को कह दिया।

हाथों पर मिहिर का नाम देखते ही तुलसी को पुरानी बातें याद आने लगीं और वो काफी इमोशनल हो गईं। मिहिर को याद करते हुए तुलसी ने महाराज जी से भी पूछा कि क्या किसी को मिहिर की कोई खबर है? लेकिन जब महाराज जी ने मना कर दिया कि उन्हें कुछ नहीं पता, तो तुलसी ने खुद से वादा किया कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे मिहिर का पता लगाकर ही रहेंगी। पास खड़े करण ने जब तुलसी की ये बातें सुनीं, तो उनके चेहरे पर भी साफ स्ट्रेस दिखने लगा।

समीरा और सिड की पहली मुलाकात, क्या शुरू होगी नई प्रेम कहानी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode ( Source: Social Media) 

शादी के इस माहौल में सिर्फ गम ही नहीं, बल्कि कुछ नए रिश्तों की शुरुआत के सिग्नल भी मिले हैं। मेहंदी की रस्म के दौरान जब समीरा के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी, तो उसे पानी पीने में दिक्कत हो रही थी। तभी सुभाष के बेटे सिड ने आगे बढ़कर समीरा को पानी का गिलास थमाया।

दोनों के बीच की यह छोटी सी मुलाकात वहां मौजूद साहिल की नजरों से बच नहीं सकी। साहिल ने करण से कहा कि समीरा अब बड़ी हो गई है और सिड उसके लिए एक अच्छा जीवनसाथी साबित हो सकता है। हालांकि, करण ने मुस्कुराते हुए राज खोला कि उसने समीरा के लिए पहले से ही किसी और को सोच रखा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सिड और समीरा का यह नया रिश्ता आगे बढ़ेगा या फिर करण का फैसला भारी पड़ेगा।

रात 10 बजे तेज म्यूजिक से परेशान हुईं वृंदा, पड़ोसी कमरे का खुला रहस्य

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Promo
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Promo ( Source: Social Media) 

दूसरी तरफ सीरियल के आने वाले प्रोमो में एक और नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। रात के करीब 10 बज रहे थे और होटल के कमरे में आराम कर रही वृंदा तेज गानों की आवाज से परेशान हो उठीं। आसपास बहुत तेज म्यूजिक बज रहा था, जिससे चिढ़कर वृंदा बाहर निकलीं। उन्हें पता चला कि यह किसी और का नहीं बल्कि मशहूर पॉप स्टार एबी का गाना है, जो होटल के बाजू वाले कमरे में ठहरा हुआ है।

वृंदा परेशान होकर भगवान से शिकायत करने लगती हैं कि वे जितना एबी से दूर भागने की कोशिश करती हैं, किस्मत उन्हें बार-बार उसी के करीब ले आती है। अब देखना यह है कि क्या इस कॉन्सर्ट और म्यूजिक के हंगामे के बीच वृंदा और अंगद का आमना-सामना होगा या कहानी कोई नया मोड़ लेगी? दर्शकों के लिए आने वाले एपिसोड्स काफी धमाकेदार होने वाले हैं।

Read More: Vasudha 23 July 2026 Spoiler Alert: गुरु जी खोलेंगे वो राज जिससे बदल जाएगी Vasudha..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।