साउथ सिनेमा का दबदबा अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और इसी कड़ी में तमिल सिनेमा से एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल साल 2024 में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की ब्लॉकबस्टर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘महाराजा’ का अब हॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है।
Remake Of Tamil Film In Hollywood: मेकर्स ने की हॉलीवुड रीमेक की पुष्टि

जानकारी के लिए आपको बता दें कि निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘महाराजा’ में विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद, इसके मेकर्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इसके हॉलीवुड रीमेक की ऑफिशियल कन्फर्मेशन की है। मेकर्स ने पोस्ट में लिखा कि, “एक ऐतिहासिक अचवमेंट! महाराजा हॉलीवुड के एक बड़े स्टूडियो द्वारा बनाई जाने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है।”
बॉक्स ऑफिस पर रहा था शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि ‘महाराजा’ अपनी बेहतरीन कहानी और धांसू सस्पेंस के चलते दर्शकों की पहली पसंद बनी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भारत में करीब 72.43 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, जबकि इसका कुल वर्ल्ड वाइड (worldwide) कलेक्शन 199.20 करोड़ रुपये रहा था। यह साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में शामिल थी। सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर भी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
अगर बात करें फिल्म के स्टारकास्ट की तो इसमें विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप के अलावा सचना नमिदास, नट्टी सुब्रमण्यम और ममता मोहनदास जैसे कलाकार भी लीड रोल में नजर आए थे। अब इसके हॉलीवुड रीमेक को लेकर भी फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है।


Download Android App
Download iOS App




