साउथ सिनेमा की सबसे चहेती और खूबसूरत जोड़ी सूर्या (Suriya) और ज्योतिका (Jyotika) ने अपनी शादी के 20 साल पूरे होने पर फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है। इस स्टार कपल ने अपनी शादी की दो दशक की जर्नी को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए एक बार फिर से एक-दूसरे का हाथ थामा है। दोनों ने एक प्राइवेट क्रिश्चियन-स्टाइल सेरेमनी में रिन्यूअल ऑफ वोज (vows renewal) किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
ज्योतिका ने शेयर किया खास वीडियो
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ज्योतिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सेरेमनी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसे ‘THE SEQUEL’ का नाम देते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह किसी ‘परफेक्ट मैरिज’ का जश्न नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे की कमियों, आपसी समझ, त्याग और निस्वार्थ प्यार को अपनाने का जश्न है।” इसके साथ ही उन्होंने सूर्या को अपना बेस्ट फ्रेंड और लाइफ पार्टनर बताया।
परिवार और बच्चों की मौजूदगी रही खास

इस इंटीमेट सेरेमनी में सूर्या और ज्योतिका के दोनों बच्चे बेटा देव और बेटी दीया के अलावा सूर्या के भाई कार्ती और परिवार के कुछ खास लोग ही शामिल हुए। इस सेलिब्रेशन का सबसे इमोशनल पल वह था जब बेटा देव अपनी मां ज्योतिका का हाथ थामकर उन्हें मंडप या सेरेमनी तक लेकर आया, वहीं बेटी दीया इस खास मौके पर ‘मेड ऑफ ऑनर’ बनीं।
व्हाइट आउटफिट में प्रिंसेस लगीं ज्योतिका, इमोशनल हुए सूर्या

इस खास दिन के लिए ज्योतिका ने बेहद खूबसूरत व्हाइट ब्राइडल गाउन पहना था, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, सूर्या भी व्हाइट टक्सीडो (सूट) में बेहद हैंडसम नजर आए। अपनी दुल्हन बनी पत्नी ज्योतिका को देखकर सूर्या काफी इमोशनल हो गए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस और साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के तमाम सेलेब्स इस जोड़ी को 20 साल पूरे होने पर बधाइयां दे रहे हैं।
1999 से शुरू हुई थी लव स्टोरी

आपको बता दें कि सूर्या और ज्योतिका की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1999 में फिल्म ‘पुवेल्लम केट्टुप्पार’ के सेट से हुई थी। इसके बाद दोनों ने ‘काखा काखा’ और ‘सिलुनु ओरु काधल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। ऑन-स्क्रीन उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया, जो जल्द ही रियल लाइफ प्यार में बदल गई। फिर आखिरकार, सितंबर 2006 में दोनों हमेशा के लिए एक-हो गए और आज उनके प्यार को पूरे 20 साल हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App




